14.3 C
London
Monday, December 8, 2025
Homeराष्ट्रीय10 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें दिल्ली-एनसीआर में कल कैसा...

10 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें दिल्ली-एनसीआर में कल कैसा रहेगा मौसम

Published on

नई दिल्ली:

क्या इस बार ठंड जल्दी आएगी? ऐसा इसलिए क्योंकि दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज कुछ बदलने लगा है। हालांकि, बारिश के अभी कोई आसार नहीं हैं। हालांकि, न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, 10 राज्यों में कल यानी 13 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। रविवार को जिन राज्यों में बरसात के आसार हैं उनमें तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, अरुणाचल प्रदेश और गुजरात शामिल हैं। इन सभी राज्यों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
कल यानी 13 अक्टूबर के मौसम की बात करें तो तमिलनाडु और पुडुचेरी में बारिश का अलर्ट है। अगले 6 दिनों तक केरल में और 14 से 16 अक्टूबर तक आंध्र प्रदेश में और 12 अक्टूबर और 14 अक्टूबर को कर्नाटक में छिटपुट भारी वर्षा की संभावना जताई है। IMD के मुताबिक, 13 और 14 अक्टूबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में, वहीं 13 और 14 अक्टूबर को केरल और माहे में अलग-अलग जगहों पर बहुत भारी वर्षा की संभावना है।

कहां कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, कल यानी 13 अक्टूबर तक कोंकण-गोवा और गुजरात क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं 13 अक्टूबर को सौराष्ट्र और कच्छ में बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में मौसम की बात करें तो कल यानी 13 अक्टूबर को मौसम साफ रहेगा। 16 अक्टूबर तक आसमान साफ रहने का अनुमान जताया गया है। राष्ट्रीय राजधानी में बीती रात न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ये इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री कम है।

दिल्ली में गिरने लगा न्यूनतम पारा
मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में रविवार को दिन में कहीं कहीं बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। उसने बताया कि राजधानी में सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 74 फीसदी दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 152 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है।

राजस्थान में कई जगह बारिश के आसार
राजस्थान के कई इलाकों में बीते 24 घंटे में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं पर हल्की वर्षा दर्ज की गयी। पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गयी। सबसे अधिक सांचौर (जालौर) में 25 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी। वहीं, सबसे अधिक तापमान जैसलमेर और गंगानगर में 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम केंद्र, जयपुर के अनुसार कल यानी रविवार को पूर्वी हवाओं के प्रभावी होने से दक्षिणी राजस्थान के उदयपुर, कोटा और जोधपुर संभाग के कुछ भागों में बादल छाए रहने के आसार हैं। कहीं-कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

Latest articles

विधायकों के वीसी रूम फंड पर विवाद

भोपाल।मध्यप्रदेश में सभी विधायकों के घर या कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम बनाने के...

कार को बचाने में रेड बस डिवाइडर पर चढ़ी

भोपाल ।बैरागढ़ से भोपाल की ओर आ रही एमपी-04-पीए-3871 नंबर बेकाबू होकर डिवाइडर पर...

भोपाल में 5 घंटे से जाम, ट्रैफिक पुलिस गायब

भोपाल ।भोपाल के ऐशबाग और आसपास के इलाकों में 5 घंटे से जाम लगा...

‘रन भोपाल रन’ में हजारों लोगों ने दौड़ लगाई

भोपाल।राजधानी में रविवार सुबह फिटनेस का जुनून चरम पर दिखा। ‘दौड़ हिंदुस्तान के दिल...

More like this

बीएचईएल महारत्न कंपनी में जीएम से ईडी प्रमोशन इंटरव्यू 10 दिसंबर को

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी ने जीएम से ईडी प्रमोशन के...

रेश सोनपुरे “अजनबी” को राष्ट्रीय कल्चुरी कवि परिषद, प्रयागराज द्वारा “साहित्य रत्न–2025” सम्मान

प्रयागराज।राष्ट्रीय कल्चुरी कवि परिषद, प्रयागराज द्वारा मुट्ठीगंज स्थित जायसवाल धर्मशाला में विराट कवि सम्मेलन...

उत्तराखंड में बड़ा हादसा: बारातियों से भरी कार खाई में गिरी, 5 लोगों की मौत

उत्तराखंड ।उत्तराखंड में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें बारातियों से...