13.3 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयहाई कोर्ट ने जिला अदालत के जज को किया सस्पेंड, जांच जारी...

हाई कोर्ट ने जिला अदालत के जज को किया सस्पेंड, जांच जारी रहने तक दिल्ली भी नहीं छोड़ सकते

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली हाई कोर्ट ने निचली अदालत के एक जज के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। हाई कोर्ट ने दिल्ली हायर ज्यूडिशियल सर्विसेज (DHJS) के न्यायिक अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू की है। जांच पेंडिंग रहने तक जज को सस्पेंड कर दिया गया है। आदेश की सॉफ्ट कॉपी एनबीटी के पास है।

हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल कंवलजीत अरोड़ा के ऑफिस से 16 अप्रैल को जारी इस आदेश में लिखा है कि दिल्ली उच्च न्यायिक सेवा (DHJS) के अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू की गई है। इसीलिए, यह अदालत ऑल इंडिया सर्विसेज(डिसिप्लिन एंड अपील)रूल्स, 1969 और दिल्ली हायर ज्यूडिशियल सर्विस रूल्स, 1970 के संबंधित प्रावधानों के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए DHJS के अधिकारी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करती है।

आदेश के मुताबिक, ‘इस दौरान जब तक उक्त आदेश प्रभाव में रहता है, न्यायिक अधिकारी का हेडक्वार्टर राउज एवेन्यू कोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज-कम-स्पेशल जज(पीसी एक्ट) (सीबीआई) का ऑफिस होगा। न्यायिक अधिकारी सक्षम प्राधिकार से मंजूरी लिए बिना दिल्ली की सीमा से बाहर नहीं जाएंगे।’ जांच का सामना कर रहे जज वर्तमान में राउज एवेन्यू कोर्ट में ही तैनात थे।

आदेश में यह भी साफ किया गया है, इस दौरान इस जज को संबंधित नियमों के मुताबिक गुजारे के लिए भत्ते आदि मिलते रहेंगे। इसी तरह की एक कार्रवाई पिछले साल 17 फरवरी को साकेत कोर्ट में तब तैनात जज के खिलाफ की गई थी । 2017 में हाई कोर्ट ने द्वारका कोर्ट में तब तैनात एक एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज(एमएसीटी) और दूसरे स्पेशल जज(इलेक्ट्रिसिटी) को सस्पेंड किया था। इन जजों के खिलाफ यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के आरोपों के मद्देनजर की गई थी।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...