8.5 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराष्ट्रीयहिमाचल और गुजरात विधानसभा चुनाव की हलचल तेज, आयोग ने बढ़ाया पहला...

हिमाचल और गुजरात विधानसभा चुनाव की हलचल तेज, आयोग ने बढ़ाया पहला कदम

Published on

नई दिल्ली

आगामी विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट तेज हो गई है। चुनाव आयोग का दल गुरुवार से हिमाचल प्रदेश और गुजरात का दौरा करेगा और दोनों राज्यों में चुनाव व्यवस्था की तैयारी का आकलन करेगा। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे हिमाचल प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं। वे राज्य सरकार के शीर्ष अधिकारियों से मिलकर तैयारियों की समीक्षा करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि चुनाव सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

तैयारियों का जायजा लेने के लिए कुमार और पांडे के सोमवार को गुजरात दौरे पर जाने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभाओं का कार्यकाल क्रमशः आठ जनवरी 2023 और 23 फरवरी 2023 को समाप्त होगा और आयोग किसी सदन के पांच साल के कार्यकाल के समाप्त होने के छह महीने के भीतर कभी भी चुनाव करा सकता है।

वैसे, चुनाव आयोग के लिए चुनावों की घोषणा से पहले संबंधित राज्यों का दौरा करना आम बात है। साल 2017 में, हिमाचल प्रदेश में नौ नवंबर को मतदान हुआ था, जबकि गुजरात में दो चरणों में (नौ दिसंबर और 14 दिसंबर) मतदान कराया गया था।

पिछले पांच वर्षों में, कई कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हुए हैं। उधर, आम आदमी पार्टी (AAP) देश में अपनी उपस्थिति बढ़ाने की योजना के तहत गुजरात में भी चुनावों की तैयारी में जुट गई है। हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने 2017 में कांग्रेस को हराकर सत्ता में वापसी की थी। कांग्रेस पहाड़ी राज्य में भाजपा को चुनौती देने के लिए कमर कस रही है, वहीं आम आदमी पार्टी भी वहां पैर जमाने की कोशिश कर रही है।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...