8.5 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराष्ट्रीयब्रिटेन में हिंदुओं पर हमला, VHP ने पीएम लिज ट्रस को लिखी...

ब्रिटेन में हिंदुओं पर हमला, VHP ने पीएम लिज ट्रस को लिखी चिट्ठी

Published on

नई दिल्ली,

विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस को पत्र लिखकर बर्मिंघम और लेस्टर में हिंदुओं पर हमला करने वाले दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया है. वीएचपी ने हिंदुओं और उनके पूजा स्थलों पर हुए हमलों पर गहरी चिंता जताई है. विहिप के केंद्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने लिज ट्रस को लिखे पत्र में कहा है कि इस्लामिक कट्टरपंथियों ने बड़ी संख्या में हिंदुओं, उनके पूजा स्थलों, उनके सांस्कृतिक और धार्मिक प्रतीकों को नुकसान पहुंचाया है.

पत्र में कहा गया है कि उपद्रवियों के हिंदुओं के पहले हमला करने के आरोप झूठे हैं. अगर ऐसा होता तो अस्पतालों में भर्ती होने वाले सारे लोग हिंदू नहीं होते. मुसलमानों के घरों, संपत्तियों या धार्मिक स्थलों को भी नुकसान पहुंचा होता. हिंदुओं पर सीधा हमला किया गया है. लेस्टर में कई हिंदू पूजा स्थलों का अपमान कर उन्हें अपवित्र किया गया है. बर्मिंघम के स्मेथविक में भी एक हिंदू धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र के पास हिंसक विरोध प्रदर्शन किया गया है.

आलोक कुमार ने कहा कि हिंदुओं को उनकी विरासत, परंपराओं, संस्कृति और धार्मिक प्रतीकों को हटाने के लिए आतंकित किया जा रहा है. लेस्टर में कुछ हिंदुओं को ऐसा करने के लिए विवश भी होना पड़ा है. हिंदुओं के कई घरों और संपत्ति को नुकसान पहुंचा है. कई हिंदू परिवारों ने कई दिनों से अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजा है.

पत्र में कहा गया है कि ब्रिटेन में हिंदुओं की आबादी 1.5 प्रतिशत है. हिंदुओं ने वहां आर्थिक, सांस्कृतिक और शैक्षिक रूप से महत्वपूर्ण योगदान दिया है. बहुत बड़ी संख्या में ब्रिटेन के हिंदू स्वरोजगार करते हैं और दूसरों को रोजगार प्रदान करते हैं. दुर्भाग्य से स्थानीय पुलिस और प्रशासन उनके खिलाफ हुई ऐसी हिंसा को दबाने में ढिलाई बरत रहे हैं. लेस्टर में हिंदुओं को 4 सितंबर से लगातार हिंसा का शिकार होना पड़ रहा है.

 

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...