16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयजेल में अरविंद केजरीवाल को भेजा घर का बना खाना निर्धारित डाइट...

जेल में अरविंद केजरीवाल को भेजा घर का बना खाना निर्धारित डाइट से अलग: कोर्ट

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इंसुलिन नहीं मिलने का मुद्दा तूल पकड़ता जा रहा है. दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को कहा कि तिहाड़ जेल में अरविंद केजरीवाल को भेजे गए घर के बने भोजन में शामिल चीजें उनके अपने डॉक्टर द्वारा बताई गई चीजों से अलग थीं. अदालत ने कहा, डॉक्टर ने आलू, अरबी और आम जैसे खाद्य पदार्थ नहीं लिखे, लेकिन उन्हें दिए गए भोजन में ये शामिल थे.

CBI और ED मामलों की विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने कहा कि जेल अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि जो खाद्य पदार्थ केजरीवाल के मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन के अनुसार नहीं थे, उन्हें भेजने की अनुमति क्यों दी गई? अदालत की यह टिप्पणी ED के उस आरोप के कुछ दिनों बाद आई है, जिसमें कहा गया था कि डायबिटीज से पीड़ित अरविंद केजरीवाल अपने ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ाने के लिए रोजाना आम, आलू पुरी और मिठाइयां खा रहे हैं, ताकि मेडिकल बेल के लिए आधार तैयार किया जा सके.

अदालत ने सोमवार को फैसला सुनाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को इस शर्त पर घर का बना खाना उपलब्ध कराया जाता रहेगा कि वह एम्स मेडिकल बोर्ड द्वारा निर्धारित डाइट प्लान का सख्ती से पालन करेंगे, जिसमें वरिष्ठ डायबिटीज स्पेशलिस्ट शामिल होंगे. अदालत ने कहा, तिहाड़ जेल अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि केजरीवाल के खाद्य पदार्थों में मेडिकल तौर पर निर्धारित डाइट से कोई दिक्कत न हो.

अदालत ने यह आदेश दिल्ली के मुख्यमंत्री की उस याचिका को खारिज करते हुए दिया, जिसमें उन्होंने अपने पारिवारिक डॉक्टर से वीडियो कॉल के जरिए रोजाना सलाह लेने की मांग की थी.

अदालत ने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल की इंसुलिन दिए जाने की याचिका को सिर्फ उनकी बात पर स्वीकार नहीं किया जा सकता, क्योंकि वह हाइपरग्लेसेमिया से पीड़ित हैं. यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें खून में बहुत अधिक ग्लूकोज होती है. दिल्ली शराब नीति मामले में गिरफ्तार होने के बाद अरविंद केजरीवाल फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...