8.9 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeराष्ट्रीयAIIMS में कितने बेड हैं खाली... मिलेगी रियल टाइम जानकारी, दिल्ली एम्स...

AIIMS में कितने बेड हैं खाली… मिलेगी रियल टाइम जानकारी, दिल्ली एम्स ने शुरू की डैशबोर्ड सुविधा

Published on

नई दिल्ली

एम्स दिल्ली ने लोगों की सुविधा के लिए शनिवार को एम्स मेन हॉस्पिटल कैजुअल्टी डैशबोर्ड सेवा को लॉन्च किया। इस सर्विस के लॉन्च होने से लोगों को एम्स में इमरजेंसी में मौजूद खाली बेड की रियल टाइम जानकारी मिल सकेगी। इसके साथ ही कितने पेशेंट वेटिंग में हैं इसकी भी जानकारी एम्स की वेबसाइट पर मिल सकेगी। दिल्ली एम्स की तरफ से यह कदम पारदर्शिता को बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

हर अस्पताल में इस तरह के डैशबोर्ड की जरूरत
विभिन्न केंद्र सरकार के चिकित्सा निदेशक, मेडिकल सुपरिटेंडेंट और दिल्ली के सरकारी अस्पताल इस बात पर सहमत हैं कि हर अस्पताल में इस तरह के डैशबोर्ड की जरूरत होती है। इसके अलावा इंटीग्रेटेड डैशबोर्ड सभी अस्पतालों में रोगियों के लिए मौजूद बिस्तरों की उपलब्धता को दर्शाएगा।

मरीज हमारे, हम सब मिलकर काम करेंगे
डैशबोर्ड के सुविधा के साथ ही एम्स की तरफ से जरूरत पड़ने पर अपने संसाधन और डॉक्टर दूसरे अस्पताल में भेज सकेगा। दिल्ली के 20 अस्पतालों की बैठक में एम्स निदेशक एम. श्रीनिवास ने कहा कि मरीज हमारे हैं, सब मिलकर करेंगे काम। मरीजों को दूसरी जगह रेफर करने से पहले वहां बेड और सुविधा उपलब्ध होने की जानकारी लेंगे अस्पताल।

Latest articles

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

More like this