11.6 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराष्ट्रीयहुजूर! पति के साथ रहना चाहती हूं, यह सुन SC ने घटा...

हुजूर! पति के साथ रहना चाहती हूं, यह सुन SC ने घटा दी दहेज में फंसे शख्स की सजा

Published on

नई दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट में एक अनोखा मामला आया। दरअसल, दहेज प्रताड़ना केस में सजा भुगत रहे पति के साथ रहने के लिए पत्नी ने अपील की। शीर्ष अदालत ने पत्नी की अपनी के बाद पति की सजा कम कर दी। पत्नी ने कोर्ट से गुहार लगाई थी कि वह अपने वैवाहिक जीवन को दोबारा जीना चाहती है और पति के साथ जिंदगी गुजरना चाहती थी। इसके बाद सर्वोच्च अदालत ने आरोपी पति की जेल में बिताए गए समय को ही सजा माना और उसकी सजा कम कर दी।

पति को 2 साल की सजा सुनाई थी
दहेज उत्पीड़न मामले में पति को 498 ए में दोषी करार देते हुए निचली अदालत ने दो साल कैद की सजा सुनाई थी। मामले में हाईकोर्ट ने भी सजा बरकरार रखा। इस दौरान पति छह महीने जेल काट चुका था। मामले की सुनवाई के दौरान महिला की ओर से उनके वकील ने कहा कि वह याची पति की अपील का विरोध नहीं कर रहे हैं क्योंकि महिला चाहती है कि वह पति के साथ रहे और अपने वैवाहिक जीवन को दोबारा बहाल करना चाहती है।

शीर्ष अदालत ने महिला की अपील मान ली
कोर्ट ने कहा कि इस मामले में सजा के फैसले में दखल नहीं देना चाहते हैं लेकिन महिला ने जो बयान दिया है और जो परिस्थितियां हैं उसमें आरोपी पति को उसके द्वारा जेल में बिताए गए समय को सजा माना जाता है और अपील स्वीकार की जाती है।

Latest articles

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

भोपाल में खौफनाक वारदात: 80 उपद्रवियों के बीच फंसा परिवार, 6 साल की मासूम के सिर पर तलवार से हमला

भोपाल राजधानी के शाहजहानाबाद इलाके में बुधवार देर रात मानवता को शर्मसार करने वाली घटना...

पटरी पार करते समय बड़ा हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग पूर्व टेलर की मौत

भोपाल राजधानी के ऐशबाग थाना इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया।...

भोपाल: ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद में मोबाइल टावर निर्माण पर बवाल, AIMIM कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प

भोपाल राजधानी की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद की पार्किंग में मोबाइल टावर लगाए जाने को लेकर...

More like this

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...

दादाजी धाम मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्री राम जन्मोत्सव

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध आस्था केंद्र दादाजी धाम मंदिर में शुक्रवार...