9.9 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में पति को था पॉर्न का ऐसा चस्का, चाहता था पॉर्न...

दिल्ली में पति को था पॉर्न का ऐसा चस्का, चाहता था पॉर्न स्टार जैसे दिखे बीवी फिर…

Published on

नई दिल्ली

राजधानी दिल्ली में रहने वाली एक महिला ने दावा किया है कि उसका पति पॉर्न देखने का आदी है और उसे अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर करता है। महिला ने बताया है कि पति उसे भी पॉर्न देखने के लिए दबाव डालता है। पत्नी ने अपने पति पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला ने दिल्ली पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है। एक अधिकारी ने बुधवार को इस मामले के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोमवार को पूर्वी रोहताश नगर में रहने वाली 30 साल की महिला ने शाहदरा थाने में शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने बताया है कि पति अपनी पत्नी को अश्लील फिल्मों में काम करने वालों की तरह तैयार होने के लिए मजबूर करता था। दोनों की शादी 2020 में हुई थी।

पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) रोहित मीना ने कहा, ‘महिला की शिकायत पर मंगलवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 498 ए (किसी महिला के पति या पति के रिश्तेदार द्वारा उसके साथ क्रूरता करना), 406 (आपराधिक विश्वासघात), 377 (अप्राकृतिक अपराध) और 34 (सामान्य मंशा से कोई कृत्य करना) और दहेज निषेध अधिनियम के प्रावधानों के तहत शाहदरा थाने में मामला दर्ज किया गया।’मीना ने कहा कि जांच अभी शुरुआती चरण में है। आगे की कार्रवाई के लिए गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। साथ ही डिजिटल और अन्य सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...