9.9 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीय'पढ़ाई में मन नहीं लगता', सुसाइड नोट लिख बिल्डिंग से कूदी 9वीं...

‘पढ़ाई में मन नहीं लगता’, सुसाइड नोट लिख बिल्डिंग से कूदी 9वीं कक्षा की छात्रा

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के द्वारका में 14 साल की छात्रा ने बिल्डिंग से कूदकर अपनी जान दे दी. घटना सेक्टर-16 की है. सोमवार को यहां अल सुबह साढ़े पांच बजे लोगों को किसी भारी चीज के गिरने की आवाज आई तो कुछ लोग अपने-अपने घरों से निकलकर बाहर आए. देखा खून से लथपथ हालत में एक लड़की नीचे गिरी हुई है.

लड़की के परिवार वाले भी तुरंत बाहर आए. देखा कि उनकी बेटी जमीन पर गिरी हुई है और उसके शरीर से काफी ज्यादा खून बह गया है. परिवार वालों ने उसे अस्पताल ले जाने का सोचा. लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी. तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी गई.

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. परिवार वालों से पूछताछ की. उन्होंने बताया कि उनकी बेटी दूसरे कमरे में थी और वे किसी और कमरे में. जब उन्हें सुबह साढ़े पांच बजे किसी भारी चीज के गिरने की आवाज आई तो वे बाहर आए. देखा कि उनकी बेटी जमीन पर खून से लथपथ हालत में पड़ी हुई है. परिवार ने बताया कि उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता कि आखिर उनकी बेटी ने ऐसा क्यों किया?

पुलिस को मृतका के कमरे से मिला सुसाइड नोट
पुलिस ने घर की तलाशी ली तो लड़की के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला. उसमें लिखा था कि वह अपनी पढ़ाई को लेकर काफी परेशान है. सुसाइड नोट में छात्रा ने लिखा, ”मेरा पढ़ाई में मन नहीं लगता है. अक्सर सुसाइड करने का ख्याल आता रहता है. इसलिए आज मैं आत्महत्या कर रही हूं.”

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) एम हर्षवर्धन ने बताया कि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम करवा कर लड़की का शव परिवार वालों को सौंप दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...