12.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीय'वापस आऊंगा तो तुम्हारे साथ...', आधा काम छोड़ गया मिस्त्री, महिला को...

‘वापस आऊंगा तो तुम्हारे साथ…’, आधा काम छोड़ गया मिस्त्री, महिला को भेजा ‘गंदा’ मैसेज

Published on

नई दिल्ली,

आम तौर पर लोग घरों में किसी कंस्ट्रक्शन से जुड़े काम के लिए मिस्त्री को बुलाते हैं. उन्हें इसके लिए पैसे चार्ज करके काम को तय समय पर पूरा करना होता है. ऐसे काम में कई बार पैसों को लेकर बकझक हो जाती है तो समय सीमा को लेकर और ऐसी स्थिति में कई बार मिस्त्री काम छोड़कर भी चले जाते हैं. वहीं, हाल में एक महिला ने अपने घर के किचेन में प्लास्टर के लिए जब मिस्त्री को बुलाया तो उसके साथ कुछ ऐसा हुआ कि उसके होश ही उड़ गए. महिला ने रेडिट पर पूरा किस्सा शेयर किया तो लोग भी हैरान रह गए.

अचानक काम अधूरा छोड़ गया मिस्त्री
महिला ने बताया कि उसने घर पर एक मिस्त्री को बुलाया और अपने किचेन में प्लास्टर का काम उसे दे दिया. उसकी फीस भी तय हो गई और उसने काम शुरू भी कर दिया. सब कुछ स्मूदली चलने लगा. लेकिन अचानक तीन दिन बात पता नहीं उसे क्या हुआ. वह एकदम से अपने सारे औजार समेटकर बिना कुछ बोले मेरे घर से निकल गया. कुल मिलाकर उसने प्लास्टर का काम अधूरा छोड़ दिया था.

‘मैं तभी वापस आउंगा जब…’
महिला ने परेशान होकर जब मिस्त्री को फोन पर मैसेज किया तो उसके जवाब ने महिला को झकझोर कर रख दिया. महिला ने मैसेज में पूछा था- ‘काम पर वापस कब आओगे?’ इसके जवाब में उसने अश्लीलता शुरू कर दी. उसने कहा- ‘मैं वापस नहीं आऊंगा और अगर मैं वापस आया तो मैं तुम्हारे साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहूंगा. अगर तुम इसके लिए तैयार हो तो ही मैं आऊंगा. पैसों की चिंता मत करो, मुझे उससे फर्क नहीं पड़ता.’ महिला के लिए ये और भी हैरानी की बात थी क्योंकि वह मिस्त्री अधेड़ उम्र का था और वह उससे इस तरह की उम्मीद बिल्कुल नहीं कर रही थी.

‘हद हो गई बेशर्मी की…’
महिला ने शख्स के अभद्र मैसेज के स्क्रीनशॉट भी रेडिट पर शेयर किए. लोगों ने महिला के किस्से पर ढेरों रिएक्शन दिए. किसी ने कहा – मैं तो यह सोच रही हूं कि तीन दिन इससे काम कराते हुए तुम कितनी असुरक्षित थी. किसी और ने लिखा- हद हो गई बेशर्मी की, इसे इतनी अभद्र बातें लिखने में जरा भी संकोच नहीं हुआ.

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...