15.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीय'मैं यहीं बैठूंगी, खड़े रहो, बोलते रहो...', ट्रेन में दूसरे की सीट...

‘मैं यहीं बैठूंगी, खड़े रहो, बोलते रहो…’, ट्रेन में दूसरे की सीट घेरकर लड़ती रही महिला, VIDEO

Published on

नई दिल्ली,

ट्रेन में बिना टिकट टैवल करने वालों से जुड़ी कई खबरें अक्सर सामने आती हैं. ऐसे लोगों की टीटीई या अन्य यात्रियों से झड़प के भी कई वीडियो वायरल होते हैं.ताजा वीडियो भी कुछ ऐसा ही है. इसमें तो एक महिला किसी दूसरे की रिजर्व्ड सीट पर बैठकर बराबर बहस भी कर रही है. वीडियो में दिखता है- जिसकी सीट है वह शख्स बार – बार महिला से उठने को कहता है.

‘नहीं हटूंगी, पहले टीटी को आने दो’
आगे महिला मानती भी है कि सीट उसकी नहीं है, लेकिन वह हटने को तैयार नहीं होती. वह कहती है- ‘नहीं हटूंगी, पहले टीटी को आने दो. इसपर शख्स कहता है- मेरी सीट है, आप बैठी हैं तो आप खड़ी होकर टीटीई का इंतजार कीजिए मैं क्यों करूं?’

कोच में हर कोई महिला से शख्स की रिजर्व्ड सीट से हटने को कह रहा है, लेकिन वह नहीं सुनती है और जवाब देती है- ‘मैं सुनने वाली नहीं हूं, मैं बैठी हूं… यहीं बैठूंगी, खड़े रहो, बोलते रहो, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता. जाओ कर दो कंप्लेन.’

‘आप औरतों को बदनाम कर रही हैं’वहीं एक दूसरी महिला कहती है- आप हटती क्यों नहीं, ऐसी हरकत करके आप औरतों को बदनाम कर रही हैं. तो वह जवाब देती है- आप तीन मंजिल की सीट पर बैठी हैं इसलिए नहीं समझ रहीं, इंसान नौकरी करके आता है तो ऐसे बैठता है. आगे वह रेलवे में नौकरी होने का भी दावा करती दिखती है. इसपर लोग जवाब देते हैं कि जो भी हो आप किसी और कि रिजर्व सीट पर तो नहीं बैठ सकती न. लेकिन महिला आखिर तक नहीं हिलती है.

नॉर्दन रेलवे ने ट्वीट पर दिया जवाब
@ShoneeKapoor नाम की ट्विटर आईडी से शेयर किए गए इस वीडियो को अबतक लाखों लोग देख चुक हैं. वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे सेवा के आधिकारिक अकाउंट से शख्स की मदद के लिए ट्रेन और कोच की डीटेल मांगी गई है. इसके अलावा नॉर्दन रेलवे ने भी पोस्ट पर जवाब दिया है और रिजर्वेशन से रिलेटेड जानकारी मांगी है.

‘ट्रेन में रिजर्व सीट आजकल मजाक बन गई है’
पोस्ट पर लोग महिला के घटिया व्यवहार पर ढेरों कमेंट कर रहे हैं . एक यूजर ने कहा,’मैं शर्त लगा सकता हूं कि इसने ये हरकत पहली बार नहीं की होगी’.वहीं एक अन्य एक्स यूजर ने कहा,’रिजर्व सीट आजकल मजाक बन गई है.’ बता दें कि इस साल फरवरी में इसी तरह की एक घटना में, एक युवा महिला को भारतीय रेलवे से तब तत्काल मदद मिली थी जब उसकी बहन ने ट्विटर के जरिए दूसरे यात्रियों द्वारा उसकी सीट घेर लेने की शिकायत की थी.

 

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...