18.5 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराष्ट्रीयभारत-पाकिस्तान ने बॉर्डर पर शांति बनाए रखने पर जताई सहमति, अलर्ट का...

भारत-पाकिस्तान ने बॉर्डर पर शांति बनाए रखने पर जताई सहमति, अलर्ट का स्तर कम करने का फैसला

Published on

नई दिल्ली,

भारत और पाकिस्तान ने बॉर्डर पर जारी तनाव के बीच आपसी बातचीत से फायरिंग रोकने के फैसले को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई है. दोनों देशों के डायरेक्टर जनरल मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMOs) ने तय किया है कि भरोसा बढ़ाने वाले कदम (कॉन्फिडेंस-बिल्डिंग मेजर्स) जारी रखे जाएंगे, ताकि सेनाओं का अलर्ट लेवल कम किया जा सके.

10 मई 2025 को भारत औऱ पाकिस्तान के सैन्य अधिकारियों के बीच हुई बातचीत के बाद यह निर्णय लिया गया था कि सीमा पर सभी तरह की सैन्य गतिविधियों पर रोक रहेगी. अब इस फैसले को कुछ और दिनों तक आगे बढ़ाया गया है. पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने संसद में कहा कि उनकी सेना 18 मई तक सीज़फायर बढ़ाने के लिए तैयार है.

बता दें कि भारत ने 7 मई की रात ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में 9 आतंकी ठिकानों पर बड़ी सैन्य कार्रवाई की थी और आतंक के अड्डों को तबाह कर दिया था. इसमें जैश-ए-मोहम्मद का हेड क्वार्टर भी शामिल था. भारत ने ये कदम जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में उठाया था, जिसमें 26 निर्दोष लोग मारे गए थे.

ऑपरेशन सिंदूर के एक दिन बाद पाकिस्तान ने भारत के सीमावर्ती सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल से हमला करने की कोशिश की, जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया. तीन दिन तक भारी सैन्य तनाव के बाद पाकिस्तान के DGMO मेजर जनरल काशिफ अब्दुल्ला ने भारत के DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई को फोन कर किया था और सैन्य हमले रोकने की अपील की थी, जिसे भारत ने मान लिया और 10 मई को दोनों देशों ने सीमा पर फायरिंग बंद करने का फैसला किया.

हालांकि कुछ ही घंटों बाद पाकिस्तान ने इस समझौते का उल्लंघन करते हुए फिर से सीमा पर भारी गोलीबारी शुरू कर दी, जिसकी खबरें सीमावर्ती गांवों से आईं. लेकिन भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने इन हमलों को भी नाकाम कर दिया था.

Latest articles

5 हजार की रिश्वत लेते डेटा एंट्री ऑपरेटर रंगे हाथों गिरफ्तार

भोपाल लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार को मप्र गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के दफ्तर...

एमपी में एलपीजी संकट: 8वें दिन भी नहीं मिले कामर्शियल सिलेंडर, घरेलू गैस की डिमांड 70% बढ़ी

भोपाल मध्य प्रदेश में एलपीजी  का संकट गहराता जा रहा है। प्रदेश के करीब 50...

महिला सशक्तिकरण में आगे बढ़ता मध्य प्रदेश, 22 लाख से अधिक ‘लखपति दीदी’ बनीं

भोपाल महिला सशक्तिकरण की दिशा में मध्य प्रदेश लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है।...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मेट्रीमोनियल साइट पर हुई थी दोस्ती

भोपाल राजधानी के मिसरोद इलाके में एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म...

More like this

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

पाकिस्तानी एयरफोर्स की काबुल में भीषण बमबारी, अस्पताल पर हमले में 400 की मौत; भारत ने बताया ‘जनसंहार’

नई दिल्ली। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर चल रहा तनाव अब एक भीषण...

के. अशोक बनें बीएचईएल त्रिची के कार्यपालक निदेशक (ओएसडी)

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा प्रशासनिक कसावट लाने के लिये बेंगलुरू...