3.8 C
London
Sunday, February 15, 2026
Homeराष्ट्रीयपाकिस्तान पर 'ऑपरेशन सिंदूर' से भारत ने दुनिया को दिखाया अपना दम,...

पाकिस्तान पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से भारत ने दुनिया को दिखाया अपना दम, जानें क्या-क्या हासिल हुआ

Published on

नई दिल्ली

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने साफ कहा था कि हम आतंकवादियों और उनके साज़िशकर्ताओं को पाताल में भी नहीं छोड़ेंगे। आतंकियों और उनके पालने वालों को ऐसा करार जवाब देंगे, जैसा उन्होंने सोचा भी नहीं होगा। भारत ने ऐसा ही किया। आइए जानते हैं हमले थमने के इस ऐलान से भारत को क्या हासिल हुआ?

सटीक निशाना, आतंकी ठिकाने नष्ट
भारतीय सेनाओं ने 6-7 मई की रात एक साथ आतंकवादियों के 9 ठिकानों को निशाना बनाया। इनमें पांच ठिकाने पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में थे और चार ठिकाने पाकिस्तान के अंदर। भारत के इस ऐक्शन में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैबा के हेडक्वॉर्टर्स और हिज्बुल मुजाहिद्दीन के बड़े ट्रेनिंग सेंटर को एक साथ ध्वस्त किया गया। भारत ने 9 घंटे बाद दुनिया के सामने अपनी इस कार्रवाई का सबूतों के साथ ऐलान भी कर दिया और कहा कि सभी हमले पूरी तरह सफल रहे।

बड़े टारगेट और बड़ा नतीजा
आतंकवादियों पर भारत की यह सबसे बड़ी स्ट्राइक थी। इसमें जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैबा के पांच मोस्ट वॉन्टेड आतंकवादी मारे गए। इनमें जैश के आतंकी हाफिज मुहम्मद जमील, मोहम्मद यूसुफ अजहर (जैश सरगना मसूद अजहर का रिश्तेदार) और मोहम्मद हसन खान मारे गए। वहीं, लश्कर के मुदस्सर खादियान खास उर्फ मुदस्सर और खालिद उर्फ अबू अक्शा भी ढेर हुए। ये सभी आतंक फैलाने के लिए धन जुटाने से लेकर, आतंकियों को ट्रेनिंग देने और भारत में आतंकी हमले करवाने का काम करते थे।

घर में घुसकर, चुन-चुन कर मार सकते हैं
ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत ने दिखाया कि आतंकवाद और आतंकवादियों के खात्मे के लिए भारत घर में घुसकर और चुन-चुनकर वार कर सकता है। लाहौर, कराची, रावलपिंडी तक पहुंच दिखाकर हमारी सेनाओं ने आतंकियों को ध्वस्त करने के साथ ही भारत में पाकिस्तान की तरफ से हो रहे हमलों का भी करारा जवाब दिया। जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों को सटीक निशाना बनाकर यह दिखाया कि जरूरत पड़ने पर भारत बड़ा मिलिट्री ऐक्शन लेने से बिल्कुल नहीं चूकेगा।

आर्म्ड फोर्सेस का जबरदस्त कोऑर्डिनेशन
पूरे ऑपरेशन में भारत की सशस्त्र सेनाओं का जबरदस्त कोऑर्डिनेशन दुनिया ने देखा। आतंकी ठिकाने ध्वस्त करने से लेकर पाकिस्तान की तरफ से हुए ड्रोन और मिसाइल अटैक को नाकाम कर सशस्त्र सेनाओं ने दिखाया कि उनकी निगहबानी में देश पूरी तरह सुरक्षित है। एक साथ सैकड़ों ड्रोन अटैक फेल कर और पाकिस्तान की मिसाइलें गिराकर भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने ताकत दिखाई। साथ ही, पाकिस्तान के आतंकी और सैन्य ठिकानों को सटीक निशाना बनाकर यह भी दिखाया कि भारत के पास हाईएंड टेक्नॉलजी है।

डिप्लोमेसी में है दम
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने सीना ठोकर दुनिया के सामने कहा कि आतंकवाद को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और हर फोरम पर दुनिया को साफ संदेश दिया कि पाकिस्तान आतंकवाद फैला रहा है और उसके सबूत भी दुनिया के सामने रखे। भारत की डिप्लोमेसी की ताकत ऑपरेशन शुरू होने के साथ से ही दिखती रही। दुनिया के कई देशों ने आतंकवाद के खिलाफ बयान दिया और आतंक को सपोर्ट करने वाले की खुलेआम निंदा की। साथ ही, भारत के आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन किया।

Latest articles

खेजड़ी संरक्षण कानून की घोषणा पर संतों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का किया अभिनंदन

भोपाल भजनलाल शर्मा से पर्यावरण प्रेमी संतों एवं प्रबुद्धजनों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर खेजड़ी...

महाशिवरात्रि: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, सद्भाव और आत्मसंयम का दिया संदेश

भोपाल भजनलाल शर्मा ने महाशिवरात्रि  के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई...

होटल की पानी की टंकी में मिला धोबी का शव, सुखी सेवनिया में किशोरी ने दी जान — राजधानी में संदिग्ध मौतों का मामला;...

भोपाल राजधानी के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौतों...

राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंद: टेक्सटाइल मिल से कॉपर चोरी, भागवत कथा में बुजुर्ग महिला की चेन स्नैचिंग

भोपाल राजधानी के अलग-अलग इलाकों में चोरी और लूट की वारदातों ने पुलिस की गश्त...

More like this

छह छंदों के साथ ‘वंदे मातरम्’ का गायन अनिवार्य, सरकार ने जारी किए आदेश

भोपाल मध्य प्रदेश सरकार ने देशभक्ति की भावना को और प्रगाढ़ करने के उद्देश्य से...

श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में महाशिवरात्रि पर ‘हर-हर महादेव’ की गूंज, नन्हे बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियाँ

भोपाल कोलार रोड स्थित श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में महाशिवरात्रि का पर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति...

महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर दादाजी धाम मंदिर में मेहंदी-हल्दी का आयोजन

भोपाल जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल  दादाजी धाम मंदिर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष...