13.1 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराष्ट्रीयवायुसेना में शामिल हुआ स्वदेशी लड़ाकू हेलिकॉप्टर, रडार को दे सकता है...

वायुसेना में शामिल हुआ स्वदेशी लड़ाकू हेलिकॉप्टर, रडार को दे सकता है चकमा

Published on

जोधपुर,

पाकिस्तान और चीन से जारी विवाद के बीच भारतीय वायुसेना की ताकत में और इजाफा हो गया है. आज भारतीय वायुसेना को स्वेदशी हल्के हमलावर हेलिकॉप्टर्स मिल गए हैं. जोधपुर एयरबेस में हुए इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, देश के नए सीडीएस जनरल अनिल चौहान और चीफ ऑफ एयर स्टाफ चीफ मार्शल वीआर चौधरी भी मौजूद रहे. सर्वधर्म प्रार्थना के बाद 10 LCH हेलिकॉप्टर्स को भारतीय वायुसेना में शामिल कर दिया गया.

भारतीय वायुसेना वायुसेना लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर्स का एक स्क्वॉड्रन जोधपुर एयरबेस पर तैनात हो रहा है. इन हेलिकॉप्टरों की तैनाती से सीमा पर आसान हो जाएगी. आतंकी गतिविधियों पर विराम लगेगा. लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर को सरकारी कंपनी हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने विकसित किया है. इसका मुख्य उद्देश्य हाई एल्टीट्यूड वाले क्षेत्रों में सेना को घातक कॉम्बैट कैपासिटी उपलब्ध कराना है.

सेना से मिली जानकारी के अनुसार लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर में गजब की चुस्ती-फुर्ती, गतिशीलता देखने को मिलेगी. ऊंचे स्थानों में वार करने के लिए इसका रेंज बढ़ाया गया है. यही नहीं LCH सभी मौसम में हमला करने की तकनीक से लैस है. इसका मतलब यह है कि कोहरा, बारिश जैसे मौसम की जटिलाताओं से इसकी मारक क्षमता पर कोई असर नहीं बढ़ेगा.

दुश्मन के लिए लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर मौत का पैगाम लेकर आएगा. दरअसल इस हेलिकॉप्टर में Destruction of enemy air defence (DEAD) की क्षमता मौजूद है. यानी कि जरूरत पड़ने पर LCH दुश्मन के एयर डिफेंस को ध्वस्त कर सकता है. इसके अलावा काउंटर इंसरजेंसी (Counter-insurgency)और Combat search and rescue (CSAR) जैसे रोल को अंजाम देने में भी ये हेलिकॉप्टर सक्षम है.

LCH में ये हैं खासियत
सेना का प्लान है कि वो अभी 95 हल्के हमलावर हेलिकॉप्टर और खरीदेगी. इन्हें सात यूनिटों में सात पहाड़ी बेस पर तैनात किया जाएगा. लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर्स (Light Combat Helicopters – LCH) में दो लोग बैठ सकते हैं. 51.10 फीट लंबे हेलिकॉप्टर की ऊंचाई 15.5 फीट है. इसका वजन 5800 किलोग्राम है. यह 268 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से उड़ सकता है.

कॉम्बैट रेंज 550 किलोमीटर है. यह एक बार में लगातार सवा तीन घंटे उड़ सकता है. इस हेलिकॉप्टर को ध्रुव हेलिकॉप्टरों से विकसित किया गया है. इस हेलिकॉप्टर की जरुरत 1999 में करगिल युद्ध के दौरान महसूस हुई थी. लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर्स पर एक 20 mm की M621 कैनन या फिर नेक्स्टर टीएचएल-20 टरेट गन लगा सकते हैं. चार हार्डप्वाइंट्स में रॉकेट, मिसाइल या बम फिट किए जा सकते हैं.

इस हेलिकॉप्टर में लगे अत्याधुनिक एवियोनिक्स सिस्टम से दुश्मन न तो छिप सकता है, न ही इसपर हमला कर सकता है. क्योंकि ये सिस्टम इस हेलिकॉप्टर को मिसाइल का टारगेट बनते ही सूचना दे देते हैं. इसके अलावा राडार एंड लेजर वॉर्निंग सिस्टम लगा है. साथ ही शैफ और फ्लेयर डिस्पेंसर भी हैं, ताकि दुश्मन के मिसाइल और रॉकेटों को हवा में ध्वस्त किया जा सके.

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...