12.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीयनिज्जर की हत्या में ISI का हाथ! भारत और कनाडा के रिश्ते...

निज्जर की हत्या में ISI का हाथ! भारत और कनाडा के रिश्ते खराब करने की पाकिस्तानी साजिश का खुलासा

Published on

नई दिल्ली,

खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर भारत और कनाडा के बीच तल्खियां लगातार बढ़ती जा रही हैं. अब निज्जर की हत्या को लेकर नया खुलासा हुआ है. आशंका जताई जा रही है कि निज्जर की हत्या में ISI का हाथ है. खुफिया एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक, ISI ने भाड़े के क्रिमनल्स से निज्जर की हत्या करवाई है. दरअसल, पाकिस्तान भारत और कनाडा के बीच रिश्तों को खराब करना चाहता है.

जानकारी के मुताबिक, ISI निज्जर पर दबाव बना रही थी कि पिछले 2 सालों में कनाडा में जो गैंगस्टर आए हैं, वह उनको पूरी तरीके से सहयोग करे, जबकि निज्जर का झुकाव खालिस्तान के पुराने नेताओं के प्रति था. खुफिया एजेंसियों के सूत्रों का मानना है कि ISI को जब लगा कि निज्जर बात नहीं मान रहा है, तो यह डबल क्रॉस साजिश रची गई. निज्जर की हत्या के बाद ISI अब उसके रिप्लेसमेंट की तलाश कर रहा है. ISI कनाडा में भारत विरोधी खालिस्तान आतंकी समर्थकों का बड़ा जलसा निकालने की भी तैयारी कर रहा है.

जून में हुई थी निज्जर की हत्या
खालिस्तानी आतंकी निज्जर की इस साल जून में कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. निज्जर पर गुरुद्वारे के पार्किंग में गोलियां बरसाई गई थीं. पिछले दिनों कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने निज्जर की हत्या के पीछे भारतीय एजेंट्स का हाथ बताया था. हालांकि, भारत ने इन आरोपों को गलत और प्रेरित बताया था.

कैसे हुई थी निज्जर की हत्या?
अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट ने हाल ही में निज्जर की हत्या को लेकर एक रिपोर्ट छापी है. अखबार ने एक 90 सेकेंड के सीसीटीवी वीडियो और वहां मौजूद चश्मदीदों के हवाले से लिखा है कि निज्जर की हत्या में कम से कम छह लोग शामिल थे. हत्या में दो कारों का इस्तेमाल किया गया था. अखबार ने चश्मदीदों के हवाले से दावा किया है कि निज्जर पर 50 गोलियां दागी गई थीं, इसमें से उसको 34 गोलियां लगीं.

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...