14.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीयइसरो ने फिर गाड़ा सफलता का झंडा, आदित्‍य-L1 मिशन से आई यह...

इसरो ने फिर गाड़ा सफलता का झंडा, आदित्‍य-L1 मिशन से आई यह गुड न्‍यूज!

Published on

नई दिल्‍ली

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) एक के बाद एक सफलता के झंडे गाड़ रहा है। आदित्‍य-L1 मिशन को लेकर बड़ी गुड न्‍यूज आई है। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया है कि आदित्‍य-एल1 धरती से 9.2 लाख किलोमीटर से ज्‍यादा की दूरी तय कर चुका है। पृथ्वी के प्रभाव वाले क्षेत्र से सफलतापूर्वक बचकर इसने यह दूरी तय की है। अब यह सूर्य-पृथ्वी लैग्रेंज प्वाइंट 1 (एल 1) की ओर अपना रास्ता तय कर रहा है। यह लगातार दूसरी बात है जब इसरो पृथ्वी के प्रभाव क्षेत्र के बाहर अंतरिक्ष यान भेजने में सफल हुआ है। पहली बार मार्स ऑर्बिटर मिशन के साथ उसने ऐसा किया था।

इसरो ने शाम को आदित्‍य-L1 मिशन को लेकर अपडेट शेयर किया। उसने बताया कि मिशन अपने ट्रैक पर है। स्‍पेसक्राफ्ट पृथ्वी के प्रभाव क्षेत्र से सफलतापूर्वक बचकर 9.2 लाख किलोमीटर से ज्‍यादा की दूरी तय कर चुका है। अब यह सन-अर्थ लैग्रेंज प्वाइंट 1 (एल1) की ओर अपना रास्ता तलाश रहा है। उसने यह भी बताया कि यह लगातार दूसरी बार है जब इसरो किसी अंतरिक्ष यान को पृथ्वी के प्रभाव क्षेत्र के बाहर भेज सका। पहली बार मार्स ऑर्बिटर मिशन के साथ ऐसा करने में सफलता मिली थी।।

सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से आदित्‍य एल-1 को 2 सितंबर को लॉन्‍च किया गया था। एल1 ऐसा प्‍वाइंट है जहां से सूरज पर चौबीस घंटे अध्‍ययन किया जा सकता है। इस प्‍वाइंट पर धरती और गुरुत्‍वाकर्षण के बीच बैलेंस बन जाने से सेंट्रिफ्यूगल फोर्स पैदा होता है। इसकी वजह से स्‍पेसक्राफ्ट एक जगह स्थिर रहता है।

चंद्रयान-3 की सफलता के बाद इसरो के हौसले बुलंद हैं। इस मिशन के बाद ही उसने आदित्‍य एल-1 को लॉन्‍च किया था। आगे के लिए भी उसकी बड़ी योजना है। वह सौरमंडल के बाहर के ग्रहों का अध्‍ययन करने का प्‍लान बना रहा है। हाल में इसके बारे में इसरो चीफ एस सोमनाथ ने जानकारी दी थी।

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...