18.3 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराष्ट्रीयISRO बनेगा BSRO, IIT-IIM का बदलेगा नाम! INDIA हटा तो क्‍या-क्‍या बदल...

ISRO बनेगा BSRO, IIT-IIM का बदलेगा नाम! INDIA हटा तो क्‍या-क्‍या बदल जाएगा?

Published on

नई दिल्‍ली

‘इंडिया’ बनाम ‘भारत’ को लेकर बहस छिड़ी हुई है। जी20 समिट के रात्रिभोज को लेकर राष्ट्रपति भवन से मेहमानों को निमंत्रण गया है। इसमें ‘प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया’ के बजाय ‘प्रेसिडेंट ऑफ भारत’ लिखा गया है। इसके बाद से लोग तरह की अटकलें लगा रहे हैं। ‘इंडिया’ नाम देश के तमाम शोध और शिक्षण संस्‍थानों से जुड़ा है। इनमें इसरो, आईआईटी, आईआईएम शामिल हैं। उलझन यह है कि अगर इंडिया के बजाय भारत को प्रचलन में लाया जाता है तो क्‍या इनके नामों का क्‍या होगा? यह एक बड़ी चर्चा का विषय बन गया है। इसे आप ऐसे भी समझ सकते हैं कि माइक्राब्‍लॉगिंग साइट ‘एक्‍स’ पर मंगलवार को लगातार BSRO ट्रेंड होता रहा। लोगों ने इसे लेकर कई मजाकिया बातें भी कहीं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से जी20 रात्रिभोज के निमंत्रण में उन्हें ‘प्रेसिडेंट ऑफ भारत’ से संबोधित किया गया है। मंगलवार को सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चा का दौर चलता रहा। लोग इस बात पर बातें करते रहे कि क्या देश का नाम केवल भारत कर दिया जाएगा। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने सवाल किया कि क्या ‘इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन’ (ISRO), रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) जैसे संस्थानों के नाम भी बदल दिए जाएंगे।

‘भारत’ बना रहा टॉप ट्रेंड
अभिनेता मनोज कुमार की फिल्म ‘पूरब और पश्चिम’ का गीत ‘भारत कर रहने वाला हूं, भारत की बात सुनाता हूं’ ‘एक्स’ पर हैशटैग ‘भारत’ (हिंदी और अंग्रेजी दोनों में) के साथ ट्रेंड करता रहा। ‘एक्स’ पर एक उपयोगकर्ता ने लिखा, ‘सबसे कठिन काम इसरो का नाम बदलकर बिसरो करने के बारे में सोचना है।’

एक अन्य उपयोगकर्ता ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, ‘बीसीसीआई का पूरा नाम अब ‘भारत कंट्रोलिंग क्रिकेट इंटरनेशनली’ कर दिया जाएगा।’ पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘मैं हमेशा से मानता रहा हूं कि ऐसा नाम होना चाहिए जिस पर हमें गर्व हो। हम भारतीय हैं, इंडिया नाम अंग्रेजों ने दिया और हमारा आधिकारिक नाम ‘भारत’ किए जाने का लंबे समय से इंतजार था।’

लोगों के मन में उठ रहे हैं कई सवाल
लोगों के मन में सवाल हैं कि अगर इंडिया शब्‍द हटाया गया तो क्‍या-क्‍या बदल जाएगा। मसलन, आईआईटी और आईआईए का नया नाम क्‍या हो जाएगा? ऑल इंडिया रेडियो, मेक इन इंडिया, खेलो इंडिया, स्किल इंडिया जैसे नामों का क्‍या होगा जिनके साथ ‘इंडिया’ शब्‍द जुड़ा हुआ है। आईएएस और आईपीएस जैसी सर्विसेज के साथ भी ‘इंडिया’ जुड़ा है।

‘इंडिया’ और ‘भारत’ नाम का मुद्दा 2020 में उठा था। तब सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई थी। इस याचिका में संविधान से इंडिया शब्‍द को हटाने की मांग की गई थी। तब कोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया था। उसने कहा था कि संविधान में भारत ही शब्‍द है।

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...