13.3 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयइस पूरे हफ्ते दिल्ली में होने वाली है बारिश, बाढ़ की टेंशन...

इस पूरे हफ्ते दिल्ली में होने वाली है बारिश, बाढ़ की टेंशन के बीच मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली समेत उत्तर-भारत के अधिकांश राज्यों में मॉनसून की बारिश आफत बनकर बरस रही है। मूसलाधार बारिश के चलते आम जन-जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। देश की राजधानी दिल्ली में लगातार हो रही बारिश के चलते यमुना नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। दिल्ली में भारी बारिश के बीच बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। यमुना नदी के आसपास बसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है। वहीं नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम समेत पूरे एनसीआर में सोमवार को दिनभर बारिश का सिलसिला जारी रही है। ऐसे में दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 5 दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में मध्यम से भारी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

दिल्ली में सोमवार को होगी मध्यम बारिश
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी दिल्ली में मध्यम बारिश दर्ज की जाएगी। वहीं अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने की संभावना है। बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को दिल्ली के इलाकों में बारिश की तीव्रता में कमी दर्ज की जाएगी। शनिवार और रविवार को गरज के साथ बारिश की संभावनाएं हैं। दिल्ली में दो दिन तक मूसलाधार बारिश होने के बाद सोमवार को सुबह मौसम सुहावना रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 95 प्रतिशत रहा। मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में आम तौर पर बादल छाए रहने और मध्यम बारिश की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

जलभराव से संकट में दिल्ली
दिल्ली में सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 107 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। यात्रियों को जगह-जगह सड़कों पर पानी भरे होने की वजह से सोमवार सुबह परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रगति मैदान सुरंग को जलभराव के कारण सोमवार को यातायात के लिए बंद कर दिया गया।यातायात पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर खाते पर यह जानकारी देते हुए कहा, ‘ जलभराव के कारण प्रगति मैदान सुरंग पर यातायात की आवाजाही बंद है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे यात्रा करते समय इसका ध्यान रखें।’ वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शहर में लगातार हो रही बारिश के कारण जगह-जगह पानी भरने और यमुना नदी में बढ़ते जल स्तर के बाद स्थिति की समीक्षा के लिए सोमवार को बैठक बुलाई है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...