18.3 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराष्ट्रीयकालकाजी मंदिर हादसा: जागरण के दो आयोजक गिरफ्तार, ऐक्शन में दिल्ली पुलिस

कालकाजी मंदिर हादसा: जागरण के दो आयोजक गिरफ्तार, ऐक्शन में दिल्ली पुलिस

Published on

नई दिल्ली:

कालकाजी मंदिर परिसर में जागरण के दौरान वीआईपी स्टेज गिरने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आयोजकों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान तुगलकाबाद एक्सटेंशन निवासी 38 वर्षीय सतीश कुमार और कालकाजी निवासी 43 वर्षीय अनुज मितल के तौर पर हुई है।

डीसीपी साउथ ईस्ट राजेश देव ने बताया कि बीती शनिवार की रात कालकाजी मंदिर परिसर में जागरण का आयोजन हुआ था। कार्यक्रम के दौरान रात करीब 12:30 मंच गिरने के कारण टीना नाम की महिला की मौत हो गई थी। वही 17 लोग घायल हो गए थे। कालकाजी थाने में हादसे के बाद आईपीसी की धारा 304 ए, 337, 188 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया था। उसके बाद कई लोगों का बयान लिया गया।

हादसे की सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। घायलों का बयान लिया गया। कार्यक्रम के आयोजकों के बारे में पता किया गया। आज मंगलवार को दो आयोजक सतीश और अनुज मित्तल को गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि आयोजन के दौरान जागरण में करीब 1600 से अधिक लोगों की भीड़ जुट गई थी। तभी ज्यादा भीड़ होने के कारण मंच अचानक गिर गया था। उसके बाद रात में मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी।

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...