13.5 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीयभिंडरावाले को फंडिंग करते थे कमलनाथ, पूर्व RAW अधिकारी ने लगाए सनसनीखेज...

भिंडरावाले को फंडिंग करते थे कमलनाथ, पूर्व RAW अधिकारी ने लगाए सनसनीखेज आरोप

Published on

नई दिल्ली

खालिस्तान के मुद्दे पर कनाडा से तनातनी के बीच भिंडरावाले से जुड़ी सनसनीखेज जानकारी सामने आई है। रॉ में अधिकारी रहे जीबीएसस सिद्धू ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस नेता कमलनाथ, संजय गांधी और उनके ग्रुप के लोग भिंडरावाले को फंडिंग करते थे। एक इंटरव्यू में सिद्धू ने कहा कि मैं उस समय कनाडा में तैनात था। वहां लोग अक्सर ये चर्चा करते थे कि क्यों कांग्रेस भिंडरावाले के साथ नजदीकियां बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि आखिरकार कुलदीप नैयर ने अपनी किताब में इस बारे में लिखा था। सिद्धू का यह इंटरव्यू इस साल अगस्त महीने का है।

राजनीतिक फायदे के लिए भिंडरावाले को फंडिंग
सिद्धू ने कहा कि उस समय भिंडरावाले खालिस्तान का तरीका अपनाया गया था। वे हिंदुओं को डराने के लिए भिंडरावाले का इस्तेमाल करेंगे। खालिस्तान का एक नया मुद्दा बनाया जाएगा जो उस समय अस्तित्व में नहीं था। इससे भारत की बड़ी आबादी यह सोचने लगे कि देश की अखंडता को खतरा होगा। सिद्धू ने कहा कि मैं उस समय कनाडा में था। लोग बात करते थे कि कांग्रेस भिंडरावाले से क्यों मुहब्बत कर रही है। उन्होंने बताया कि कमलनाथ ने कहा कि हम एक बहुत ही हाई-प्रोफाइल संत को भर्ती करना चाहता हैं जो हमारी बात मान सके। सिद्धू ने कहा कि उन्होंने (कमलनाथ) कहा था – हम उन्हें पैसे भेजते थे। कमल नाथ और संजय गांधी ने भिंडरावाले को पैसा भेजा… भिंडरावाले ने अपने जीवन में कभी खालिस्तान नहीं मांगा, वह केवल यही कहता था – ‘अगर बीबी, यानी इंदिरा गांधी, मेरी झोली में डाल देगी तो ना भी नहीं करूंगा’… वे चाहते थे राजनीतिक उद्देश्यों के लिए भिंडरावाले का उपयोग करना।

रॉ के स्पेशल सेक्रेट्री रहे हैं सिद्धू
जीबीएस सिद्धू भारत की खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (आर एंड एडब्ल्यू) के पूर्व विशेष सचिव रहे हैं। सिद्धू ने 26 साल तक रॉ के साथ काम किया है। वह 1998 में रॉ से रिटायर हुए थे। वह गंगटोक में रॉ स्टेशन के हेड भी रहे हैं। सिद्धू खालिस्तान आंदोलन से जुड़ी घटनाओं पर किताब ‘द खालिस्तान कॉन्सपिरेसी’ (The Khalistan Conspiracy) भी लिख चुके हैं। अपनी किताब में उन्होंने खालिस्तान आंदोलन के पीछे की वजह, ऑपरेशन ब्लू स्टार, प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की हत्या का जिक्र किया है।इसके बाद 1984 और उसके बाद फैली सिख विरोधी हिंसा को भी बताया है। सिद्धू ने सिक्किम पर एक किताब Sikkim: Dawn of Democracy भी लिखी थी।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...