13.5 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराष्ट्रीयकंझावला कांड: कड़ी सुरक्षा के बीच लड़की का अंतिम संस्कार, अंजलि को...

कंझावला कांड: कड़ी सुरक्षा के बीच लड़की का अंतिम संस्कार, अंजलि को इंसाफ दो के लगते रहे नारे

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के कंझावला में हुई घटना में जान गंवाने वाली 20 वर्षीय युवती का मंगलवार शाम भारी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार किया गया। एंबुलेंस में शव को श्मशान ले जाया गया। इस दौरान युवती के परिवार के सदस्य और पड़ोसी एंबुलेंस के साथ चले। अंजलि को इंसाफ दो लिखे बैनर लिए बड़ी संख्या में लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए। इस दौरान लोगों ने आरोपियों को फांसी देने की मांग की। नववर्ष की रात एक कार ने अंजलि सिंह नामक युवती को टक्कर मार दी थी और उसे 12 किलोमीटर तक घसीटती हुई ले गई थी। युवती का शव कंझावला में मिला था।

कार में कथित तौर पर सवार पांच लोगों पर गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को सोमवार को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। मध्य दिल्ली के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में एक मेडिकल बोर्ड ने सोमवार को युवती के शव का पोस्टमॉर्टम किया था, जिसके बाद मंगलवार शव परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया। परिवार के सदस्य शव को अपने घर ले गए, जिसके बाद उसे श्मशान ले जाया गया।

पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार सिर, रीढ़ और निचले अंगों में चोट के चलते आघात पहुंचने और रक्तस्राव के कारण लड़की की मौत हुई। रिपोर्ट में यौन उत्पीड़न के कारण चोट पहुंचने का कोई संकेत नहीं मिला है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए युवती के घर और श्मशान के बाहर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात थे।

Latest articles

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

More like this

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...