16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयशराब घोटाले में केजरीवाल की मुश्किल बढ़ेगी... अगली चार्जशीट में केजरीवाल, कविता...

शराब घोटाले में केजरीवाल की मुश्किल बढ़ेगी… अगली चार्जशीट में केजरीवाल, कविता का नाम हो सक

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। दिल्ली आबकारी नीति घोटाले के मामले में ईडी नई चार्जशीट दाखिल करने वाली है। ये चार्जशीट सप्लीमेंट्री चार्जशीट होगी। जिसमें इस बार अरविंद केजरीवाल, बीआरएस नेता के. कविता और आप आदमी पार्टी का भी नाम शामिल हो सकता है। दरअसल आबकारी नीति से जुड़े मामले में गिरफ्तार हुईं के. कविता की गिरफ्तारी को 60 दिन पूरे होने वाले हैं। ऐसे में ईडी 15 मई से पहले ही कोर्ट में नई चार्जशीट दाखिल कर सकती है। नए चार्जशीट के बारे में बात करते हुए एक अधिकारी ने कहा कि 60 दिन के अंदर एजेंसी को नई चार्जशीट दाखिल करनी चाहिए। ये एक कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा है।

चरणजीत सिंह का नाम हो सकता है शामिल
बता दें कि ईडी आम आदमी पार्टी, के. कविता और अरविंद केजरीवाल के अलावा भी दो और लोगों के नाम इस चार्जशीट में दाखिल कर सकती है। सूत्रों की मानें तो इस बार चार्जशीट में आप के गोवा के कार्यकर्ता चरणप्रीत सिंह भी नाम शामिल कर सकती है क्योंकि ईडी ने 15 अप्रैल को चरणप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है। ईडी ने चरणजीत सिंह पर गोवा विधानसभा चुनाव में AAP के फंड मैनेजमेंट का आरोप लगाया है। ईडी का आरोप है कि ‘साउथ ग्रुप’ के व्यवसायियों द्वारा दी गई रिश्वत की रकम को चुनावी फंडिंग के लिए AAP की गोवा इकाई में भेज दिया गया था।

बैंक अकाउंट्स पर भी मंडर सकता है संकट
अगर ईडी की नई चार्जशीट में आम आदमी पार्टी का नाम आता है तो पार्टी की मुश्किलें बढ़ सकती है। दरअसल अगर चार्जशीट में नाम आता है कि ईडी पार्टी के बैंक अकाउंट को सीज कर सकती है। इसके साथ ही पार्टी की संपत्तियों को भी कुर्क कर सकती है। बता दें कि आप पहले ही ईडी पर आरोप लग चुकी हैं कि लोकसभा चुनाव से पहले जानबूझकर सीएम केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया है। जिससे उन्हें चुनाव में प्रचार से रोका जा सकते।ऐसे में अगर पार्टी का बैंक अकाउंट सीज हो जाता है तो इससे पार्टी को चुनाव में काफी फर्क पड़ने वाला है। दिल्ली सीएम केजरीवाल के गिरफ्तार होने के बाद से ही आप के सभी नेता दावा कर रहे हैं कि केजरीवाल जेल से सरकार चलाएंगे वहीं बीजेपी के नेता बार- बार केजरीवाल सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...