12.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीयमालदीव को लेकर कुमार विश्वास का तंज, बोले- अशालीन आंटी के लॉन...

मालदीव को लेकर कुमार विश्वास का तंज, बोले- अशालीन आंटी के लॉन में भटकने क्या जाना?

Published on

नई दिल्ली ,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप दौरे के बाद मालदीव के मंत्रियों की ‘अपमानजनक टिप्पणियों’ को लेकर भारतीय हस्तियां अपने देश के पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने की अपील कर रही हैं. एक्टर्स और क्रिकेटर्स के बाद अब प्रख्यात कवि कुमार विश्वास ने मालदीव पर करारा तंज कसा है. साथ ही उन्होंने सपरिवार लक्षद्वीप की यात्रा करने की बात कही है.

सोशल मीडिया मंच ‘X’ पर कवि कुमार विश्वास ने लिखा, रत्नगर्भा भारत माता के ममतामय आँचल के रंग जब इतने मनहर, चटख और दैवीय हों तो किसी अशालीन आंटी के लॉन में भटकने क्या जाना ? अगली सपरिवार यात्रा लक्ष्यद्वीप की तय. #ExploreIndianIsland #Lakshadweep. दरअसल, मोदी कई परियोजनाओं का उद्घाटन करने के लिए 2-3 जनवरी को लक्षद्वीप में थे. पीएम ने अपनी लक्षद्वीप यात्रा के फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर किए. इसके बाद मालदीव के मंत्रियों ने भारतीय प्रधानमंत्री के खिलाफ गलत टिप्पणी कर दी.

मालदीव सरकार ने सस्पेंड किए अपने 3 मंत्री
उधर, मालदीव सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ ‘अपमानजनक टिप्पणी’ पोस्ट करने वाले तीन मंत्रियों को निलंबित कर दिया. टिप्पणियों से किनारा करते हुए कहा, ‘ये उनकी व्यक्तिगत राय है और वे सरकार के विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करती.’

PM के सपोर्ट में उतरे एक्टर और क्रिकेटर्स
PM मोदी के लक्षद्वीप दौरे के बाद बॉलीवुड एक्टर सलमान खान, अक्षय कुमार और श्रद्धा कपूर जैसी बॉलीवुड हस्तियों और क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद, सचिन तेंदुलकर, हार्दिक पांड्या ने प्रशंसकों से भारतीय पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने की अपील की. सलमान खान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को लक्षद्वीप के स्वच्छ समुद्र तटों का आनंद लेते देखना ‘अच्छा’ लगा. सबसे अच्छी बात यह है कि ये हमारे भारत में है.

वहीं, टाइगर श्रॉफ ने कहा कि लक्षद्वीप ने उनका दिल जीत लिया है. उन्होंने ‘X’ पर पोस्ट किया, ‘समृद्ध संस्कृति, शांत समुद्र तट और यहां के लोगों की वास्तविक गर्मजोशी एक मनमोहक आकर्षण पैदा करती है.’ इसके अलावा, श्रद्धा कपूर और अन्य सितारों ने हैशटैग ‘एक्सप्लोर इंडियन आइलैंड्स’ और ‘लक्षद्वीप’ का इस्तेमाल करके ‘X’ पर पोस्ट शेयर की.

अक्षय कुमार ने भी निंदा की
मालदीव में अपने परिवार के साथ नए साल का जश्न मनाने वाले अक्षय कुमार ने मालदीव की प्रमुख सार्वजनिक हस्तियों की’ घृणास्पद और नस्लवादी’ टिप्पणियों की निंदा की. उन्होंने कहा, ‘हैरानी है कि वे उस देश के साथ ऐसा कर रहे हैं, जहां से सबसे अधिक संख्या में पर्यटक आते हैं… हम अपने पड़ोसियों के लिए अच्छे हैं, लेकिन हमें बिना किसी कारण के ऐसी नफरत क्यों बर्दाश्त करनी चाहिए?

फिल्मकार मधुर भंडारकर और अभिनेताओं जॉन अब्राहम तथा रणदीप हुड्डा और अभिनेत्री कंगना रनौत भी सोशल मीडिया के माध्यम से लक्षद्वीप का प्रचार करने वाली कुछ भारतीय फिल्मी हस्तियों में शामिल हैं.पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद ने पोस्ट किया, एक उप मंत्री हमारे देश के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल कर रही हैं. मालदीव काफी हद तक एक गरीब देश है, जो महंगे पर्यटन पर निर्भर है और यहां 15 प्रतिशत से अधिक पर्यटक भारत से आते हैं.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने कहा कि उन्होंने अपना 50वां जन्मदिन सिंधुदुर्ग में मनाया और महाराष्ट्र के तटीय शहर से वह सब कुछ मिला, जो हम चाहते थे. भारत में बहुत सारे खूबसूरत तटीय शहर हैं और उनमें से कई को पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित करने का यह एक शानदार अवसर है.

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...