12.3 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीयओडिशा में भारी बारिश के बीच लैंडस्लाइड, रेल सेवा पर असर! इन...

ओडिशा में भारी बारिश के बीच लैंडस्लाइड, रेल सेवा पर असर! इन राज्यों में आज भी IMD का अलर्ट

Published on

नई दिल्ली,

मॉनसून की वापसी के बाद भी देश के कई राज्यों में अच्छी बारिश का सिलसिला देखने को मिल रहा है. ओडिशा में पिछले कुछ दिनों से अच्छी बारिश हो रही है. इसका असर बीते दिन यानी रविवार को रेल सेवाओं पर भी देखने को मिला. 24 सितंबर को ओडिशा में मनाबार और जराती स्टेशनों के बीच भारी भूस्खलन के कारण ट्रेनें प्रभावित हुईं.

रेल सेवा प्रभावित
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि रविवार को ओडिशा में मनाबार और जराती स्टेशनों के बीच भारी भूस्खलन के कारण ईस्ट कोस्ट रेलवे (ईसीओआर) के वाल्टेयर डिवीजन की कोठावासला-किरंदुल लाइन पर ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं. यह घटना शनिवार देर रात को हुई और मलबे से पटरियां ढक गईं. जिसकी वजह से कई ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया. राउरकेला-जगदलपुर एक्सप्रेस, भुवनेश्वर-जगदलपुर हीराखंड एक्सप्रेस और विशाखापत्तनम-किरंदुल नाइट एक्सप्रेस को कोरापुट में शॉर्ट टर्मिनेट किया गया.

आज भी गरज के साथ पड़ेंगी बौछारें
आज के मौसम की बात करें तो आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में सोमवार, 25 सितंबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और एक या दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी. इसके साथ ही तापमान में भी थोड़ी बढ़त देखी जा सकती थी. आज भुवनेश्वर में न्यूनतम तापमान में एक प्वाइंट की बढ़त के साथ पार 26 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है. वहीं, अधिकतम तापमान में 2 प्वाइंट की बढ़त के साथ पारा 35 डिग्री सेल्सियस हो सकता है.

इन इलाकों के लिए आईएमडी ने जारी किया अलर्ट
वहीं, मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली एजेंसी स्काईमेट के मुतबाकि, आज उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड के कुछ हिस्सों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है. इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत, गंगा के तटवर्ती पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, पूर्वी गुजरात, तटीय कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी गुजरात के कुछ हिस्सों, आंतरिक तमिलनाडु, लक्षद्वीप, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और जम्मू कश्मीर में हल्की बारिश हो सकती है

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...