14.2 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयचंद्रयान-3 की लॉन्चिंग जुलाई के दूसरे हफ्ते में, इंजन में बड़ा बदलाव......

चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग जुलाई के दूसरे हफ्ते में, इंजन में बड़ा बदलाव… पिछली गलती फिर नहीं

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के प्रमुख एस. सोमनाथ ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की लॉन्चिंग कब होगी. इस बात का अंदाजा पहले से ही था कि चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग 12 से 25 जुलाई के बीच होगी. लेकिन बुधवार यानी 28 जून 2023 को इसरो प्रमुख ने कहा कि लॉन्चिंग 12 से 19 जुलाई की बीच की जाएगी. सारी टेस्टिंग हो चुकी है. पेलोड्स लगा दिए गए हैं. लॉन्चिंग की असली डेट कुछ दिन में घोषित होगी.

इससे पहले भी इसरो प्रमुख ने इस बात की जानकारी दी थी कि पिछली बार विक्रम लैंडर के साथ जो हुआ था. वो इस बार नहीं होगा. क्योंकि इस बार चंद्रयान-3 के लैंडर की लैंडिंग तकनीक में बदलाव किया गया है. यानी चंद्रयान-2 वाली गलतियां इस बार नहीं होंगी. चंद्रयान-3 की लैंडिंग तकनीक को नए तरीके से बनाया गया है.

चंद्रयान-3 मिशन में इसरो सिर्फ लैंडर और रोवर भेज रहा है. जबकि, चंद्रमा के चारों तरफ चक्कर लगा रहे चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर से लैंडर-रोवर का संपर्क जोड़ा जाएगा. इस स्पेसक्राफ्ट के ज्यादातर प्रोग्राम पहले से ही ऑटोमैटिक हैं. सैकड़ों सेंसर्स लगाए गए हैं. जो इसकी लैंडिंग और अन्य कार्यों में मदद करेंगे.

क्या करेंगे चंद्रयान-3 के लैंडर-रोवर चांद पर?
चंद्रयान-3 असल में चंद्रयान-2 का फॉलो-अप मिशन है. इसमें इसरो सुरक्षित लैंडिंग और रोविंग की स्वदेशी तकनीक को दुनिया के सामने दिखाना चाहता है. इसके अंदर ऐसे यंत्र हैं जो रोशनी और खनिजों की हीट के आधार पर चांद की स्टडी करेंगे. लैंडर में चंद्र सरफेस थर्मोफिजिकल एक्सपेरिमेंट (ChaSTE) लगा है. यह चांद की सतह पर थर्मल कंडक्टिविटी, तापमान की स्टडी करेगा.

इंस्ट्रूमेंट फॉर लूनर सीस्मिक एक्टिविटी (ILSA) चांद की सतह पर भूकंपों की जानकारी जमा करेगा. लैंडर में लगा लैंगमुइर प्रोब चांद पर प्लाज्मा की डेनसिटी और उसमें आने वाले अंतर की जांच करेगा. इसके अलावा नासा की तरफ से इसमें पैसिव लेजर रेट्रोरिफ्लेक्टर एरे लगाया गया है, जो चांद की सतह पर लेजर के जरिए रेंजिंग स्टडी करेगा.

रोवर में अल्फा पार्टिकल एक्स-रे स्पेक्ट्रोमीटर (APXS) और लेजर इंड्यूस्ड ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोप (LIBS) लगा है. ये दोनों मिलकर लैंडिंग साइट के आसपास के खनिजों, मिट्टी और उनके रासायनिक मिश्रण का अध्ययन करेंगे.

7 किलोमीटर से लैंडिंग शुरू होगा, 2 KM पर सेंसर होंगे एक्टिव
लैंडर की लैंडिंग के समय ऊंचाई, लैंडिंग की जगह, गति, पत्थरों से लैंडर को बचाने में ये सेंसर्स मदद करेंगे. चंद्रयान-3 चांद की सतह पर 7 KM की ऊंचाई से लैंडिंग शुरु हो जाएगी. 2 KM की ऊंचाई पर आते ही सेंसर्स एक्टिव हो जाएंगे. इनके अनुसार ही लैंडर अपनी दिशा, गति और लैंडिंग साइट का निर्धारण करेगा.

इस बार इसरो वैज्ञानिक लैंडिंग को लेकर कोई गलती नहीं करना चाहते. क्योंकि चंद्रयान-2 में सेंसर्स और बूस्टर्स में दिक्कत आने की वजह से उसकी हार्ड लैंडिंग हुई थी. चंद्रयान-2 सतह से करीब 350 मीटर की ऊंचाई से तेजी से घूमते हुए जमीन पर गिरा था. ISRO साइंटिस्ट चाहते हैं चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर से लैंडर और रोवर का संपर्क बना रहे.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...