10.8 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराष्ट्रीयजादू की झप्पी... चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने किसे याद दिलाया मुन्ना...

जादू की झप्पी… चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने किसे याद दिलाया मुन्ना भाई एमबीबीएस का दृश्य

Published on

चंडीगढ़:

भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़ ने शनिवार को युवा डॉक्टरों में अपने मरीजों के प्रति सहानुभूति और करुणा की जरूरत पर जोर देने को कहा। सीजेआई ने प्रसिद्ध फिल्म ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ के एक सीन का हवाला देते हुए कहा कि चिकित्सा का अंतिम मकसद मानवता का भला करना है। चीफ जस्टिस ने कहा कि भारत इनोवेशन के क्षेत्र के अग्रणी देशों में से एक है, लेकिन इसके लाभ बहुत कम लोगों तक ही सीमित हैं। उन्होंने डॉक्टरों से स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रगति को सभी के लिए आसान बनाने का आग्रह किया। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ शनिवार को यहां स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) के 37वें दीक्षांत समारोह के अवसर पर युवा चिकित्सकों को संबोधित कर रहे थे।

सीजेआई ने क्या कहा?
सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने इस बात पर जोर डाला कि पीजीआईएमईआर भारत में कई चिकित्सा प्रगति और इनोवेशन की आधारशिला रहा है और पिछले 62 सालों से उत्कृष्टता का प्रतीक बना हुआ है। सीजेआई ने कहा कि आज जब आप स्नातक हो रहे हैं तो आप उन दिग्गजों का अनुसरण कर रहे हैं, जो चिकित्सा विज्ञान के विकास में अग्रणी रहे हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सा और कानून दोनों ही पेशे एक समान लक्ष्य रखते हैं, जोकि समर्पित सेवा के माध्यम से लोगों और समुदायों की भलाई करना है।

‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ के सीन का जिक्र
जस्टिस चंद्रचूड़ ने डॉक्टरों के बीच करुणा और सहानुभूति की आवश्यकता को बल देने के लिए संजय दत्त अभिनीत फिल्म ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ के एक दृश्य का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि फिल्म में ‘मुन्ना भाई’ ने एक युवा रोगी को गर्मजोशी से गले लगाया, जिसे उन्होंने ‘जादू की झप्पी’ कहा क्योंकि रोगी एक चिकित्सा प्रक्रिया से बहुत व्यथित था। सीजेआई ने कहा कि दयालुता का यह कदम वास्तविक स्नेह से भरा हुआ था, जो एक अस्पताल में उपचार के वातावरण के विपरीत था।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...