12.3 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीयमोमोज वाली लाल चटनी के लिए चाकू से चेहरे पर वार... दिल्ली...

मोमोज वाली लाल चटनी के लिए चाकू से चेहरे पर वार… दिल्ली में सनसनीखेज वारदात

Published on

नई दिल्ली,

राजधानी दिल्ली में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां मोमोज खा रहे युवक को लाल चटनी को लेकर दुकानदार ने चाकू मार दिया. इस घटना के मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया. चाकू मारने के बाद आरोपी फरार हो गया. सूचना के बाद पहुंच पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, यह वारदात बुधवार रात करीब 8 बजे दिल्ली के शाहदरा इलाके की है. यहां पर मोमोज खा रहे संदीप नाम के शख्स ने दुकानदार विकास से एक्स्ट्रा चटनी की मांग कर दी. इस बात पर दुकानदार से ग्राहक का झगड़ा होने लगा. देखते ही देखते यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि गुस्साए दुकानदार ने ग्राहक को चाकू मार दिया. इसके बाद दुकानदार मौके से फरार हो गया.

इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में एडमिट कराया. इसी के साथ पुलिस को वारदात की जानकारी दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया. घायल युवक का नाम संदीप है. उसके चेहरे पर चाकू के दो वार हैं. संदीप फिलहाल खतरे से बाहर है. फिलहाल उसका हॉस्पिटल में जारी इलाज है.

हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच
इस मामले में फर्स्ट बाजार थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है. पुलिस आरोपी दुकानदार की तलाश कर रही है. पुलिस का कहना है कि वारदात की जानकारी मिलने के बाद टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई थी. केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरोप है कि दुकानदार की तरफ से कुछ लोग साथ भी थे. पुलिस सभी की पहचान करने की कोशिश कर रही है.

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...