12.8 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीयमणिपुर हिंसा: जब्त किए गए हथियारों की स्टेटस रिपोर्ट दाखिल- सुप्रीम कोर्ट...

मणिपुर हिंसा: जब्त किए गए हथियारों की स्टेटस रिपोर्ट दाखिल- सुप्रीम कोर्ट से बोली राज्य सरकार

Published on

नई दिल्ली

मणिपुर सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से कहा कि उसने जातीय हिंसा प्रभावित राज्य में सभी स्रोतों से हथियार मिलने के मामले पर स्थिति रिपोर्ट दाखिल की है। सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली बेंच को बताया कि इस मुद्दे पर रिपोर्ट दाखिल की गई है। राज्य सरकार के ये भी कहना था कि यह केवल कोर्ट के लिए है। मेहता ने एक हलफनामे में कोर्ट को इस बारे में बताया।

मेहता ने बेंच को बताया कि यहां जिन भी मुद्दों पर बहस हो रही है, उन्हें पहले ही शीर्ष अदालत द्वारा नियुक्त समिति के संज्ञान में लाया जा चुका है। कोर्ट उन पर विचार कर रही है। शीर्ष अदालत ने मणिपुर में जातीय हिंसा के पीड़ितों को दी जा रही राहत और उनके पुनर्वास पर नजर रखने के लिए रिटायर्ड जस्टिस गीता मित्तल की अध्यक्षता में जजों की समिति बनाई थी।

याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता वृंदा ग्रोवर ने सीजेआई की बेंच से कहा कि उन दो महिलाओं के शव अब तक उनके परिवारों को नहीं सौंपे गए हैं जिनकी मणिपुर में मई महीने में सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। मेहता ने कहा कि शीर्ष अदालत की समिति ने पहले ही इस बात का संज्ञान लिया है। वो अधिकारियों को निर्देश जारी कर चुकी है।

25 को अगली सुनवाई करेगी सीजेआई की अगुवाई वाली बेंच
बेंच ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 25 सितंबर की तारीख तय की। अदालत ने छह सितंबर को मणिपुर सरकार और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को जातीय हिंसा प्रभावित राज्य में ‘सभी स्रोतों’ से हथियारों की बरामदगी पर स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने को कहा था। बेंच का यह आदेश तब आया जब उसके समक्ष दलील दी गई कि राज्य में थानों और सेना के डिपो से हथियारों और गोला-बारूद का बड़ा जखीरा लूटा गया था। सीजेआई ने कहा था कि ये बेहद गंभीर मसला है कि सेना और पुलिस के हथियार छीने जा रहे हैं।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...