12.3 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीयमनीष सिसोदिया और संजय सिंह को कोर्ट से फिर नहीं मिली राहत,...

मनीष सिसोदिया और संजय सिंह को कोर्ट से फिर नहीं मिली राहत, 20 जनवरी तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और आप सांसद संजय सिंह को कोर्ट से फिर झटका लगा है. कारण, कोर्ट ने दोनों आप नेताओं की न्यायिक हिरासत 20 जनवरी तक बढ़ा दी है. पहली बार सिसोदिया और सिंह को एक साथ कोर्ट में पेश किया गया.

कोर्ट में सुनवाई के दौरान संजय सिंह ने राज्यसभा के नतीजों के लिए 12 तारीख को जेल से बाहर आने की इजाजत मांगी. इस पर कोर्ट ने कहा कि चूंकि सिंह सहित केवल 3 व्यक्तियों ने राज्यसभा सदस्यों के 3 पदों के लिए नामांकन दाखिल किया था, इसलिए आवेदक को 12 जनवरी को ही सदस्य के रूप में निर्वाचित घोषित किया जाएगा और उनकी उपस्थिति आवश्यक होगी. आवेदन स्वीकार किया जाता है और सिंह को 12 जनवरी को दोपहर 3 बजे न्यायिक हिरासत से आरओ के कार्यालय ले जाया जाएगा.

क्या थी नई शराब नीति?
बता दें कि 22 मार्च 2021 को मनीष सिसोदिया ने नई शराब नीति का ऐलान किया था. 17 नवंबर 2021 को नई शराब नीति यानी एक्साइज पॉलिसी 2021-22 लागू कर दी गई. नई शराब नीति आने के बाद सरकार शराब के कारोबार से बाहर आ गई. और पूरी शराब की दुकानें निजी हाथों में चली गई. नई नीति लाने के पीछे सरकार का तर्क था कि इससे माफिया राज खत्म होगा और सरकार के रेवेन्यू में बढ़ोतरी होगी. हालांकि, नई नीति शुरू से ही विवादों में रही. जब बवाल ज्यादा बढ़ गया, तब 28 जुलाई 2022 को सरकार ने नई शराब नीति रद्द कर फिर पुरानी पॉलिसी लागू कर दी. नहीं मिली राहत, 20 जनवरी तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...