15.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीय'मोदी से मैं 1981 में मिली थी जब वह एमए कर रहे...

‘मोदी से मैं 1981 में मिली थी जब वह एमए कर रहे थे…’, वरिष्ठ पत्रकार शीला भट्ट का दावा

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और AAP सांसद संजय सिंह अभी पीएम नरेंद्र मोदी की डिग्री को लेकर मानहानि के केस का सामना कर रहे हैं. केजरीवाल ने पीएम मोदी की एमए की डिग्री पर सवाल उठाया है. इस मामले में वरिष्ठ पत्रकार शीला भट्ट ने न्यूज एजेंसी एएनआई की एडिटर स्मिता प्रकाश को दिए इंटरव्यू में इस मामले में कहा- ‘मैं पीएम नरेंद्र मोदी से पहली बार 1981 में मिली थी, तब वह एमए पार्ट टू में थे. उनके मेंटर थे प्रफेसर प्रवीण सेठ, वही मेरे भी मेंटर थे. तब प्रफेसर सेठ और उनकी पत्नी सुरभि के घर मोदी रोज आते थे. तब नरेंद्र मोदी अकसर उनके पास आते थे और मैं भी वहां आ जाती थी. तब मोदी बहुत पढ़ाई-लिखाई करते थे. मुझे बहुत कुछ याद है लेकिन ये समय नहीं है उन सारी बातों को कहने का.’

पत्रकार शीला भट्ट ने कहा,’मैं पीएम नरेंद्र मोदी की एक क्लासमेट को भी जानती हूं. वह वकील हैं. मैंने कुछ दिन पहले उनसे बातचीत की थी, जब अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस के नेता मोदी की पढ़ाई-लिखाई पर सवाल उठा रहे थे. मैंने उनको कहा था कि आप उनकी क्लासमेट हैं तो आप इस पर कुछ बोलिए लेकिन वह बोलने के लिए तैयार नहीं हुईं.’

2001 तक पीएम के पास नहीं था कोई घर
वरिष्ठ पत्रकार ने इंटरव्यू में यह भी बताया कि नरेंद्र मोदी के पास 2001 तक कोई घर भी नहीं था. पीएम जन्म से ही संघर्षों का सामना करने वालों में से हैं. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और अमित शाह को आपको थोड़ा अलग हटकर देखना होगा. इंडिया के जितने भी मुद्दे हैं, ये उनकी ग्रिप में थे, लेकिन इंतजार किया और अब हल कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि आपको ऐसा कौन सा पीएम मिलेगा, जो 1981 से 2001 तक हर साल दिवाली पर देश के किसी ना किसी जिले में अकेले ही घूमने जाते थे. तब वह किसी से संपर्क में नहीं होते थे और देश को समझने के लिए 5 दिन के लिए निकलते थे.

पुलिस ने तब मुझे दाऊद के खिलाफ गवाह बना दिया था
शीला भट्ट ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से अपने इंटरव्यू की कहानी भी बताई. उन्होंने बताया कि दाऊद इब्राहिम का साल 1981-82 में उनके पास फोन आया था, तब वह आतंकी नहीं सिर्फ अपराधी था. मुझे दाऊद ने मिलने के लिए जेल रोड के पास बुलाया. मैं अपने पति के साथ वहां गई. हम जब पहुंचे तो इब्राहिम और छोटा शकील वहां बैठा हुए थे. हम यहां दाऊद को जानने गए थे. उसे बस इतना कहना था कि करीम लाला बुरा आदमी है.”

शीला भट्ट इसके बाद बताया,”मैं गुजरात में रिपोर्टिंग करती थी. तभी मेरी मुलाकात तत्कालीन गृह मंत्री प्रबोध रावल से हुई. मैंने उनसे बड़ौदा जेल जाने की इजाजत मांगी. मुझे अनुमति मिली. मैं जब जेल पहुंची तो दाऊद इब्राहिम फुटबॉल खेल रहा था. तब उसने मुझसे कहा था कि वह आलम जेब को नहीं छोड़ने वाला. मैंने छाप दिया कि दाउद से आलम की जान को खतरा है. और कुछ दिन बाद आलम जेब की मौत हो गई. इस केस में मुंबई क्राइम ब्रांच ने मुझे दाऊद के खिलाफ 35 या 42 नंबर का गवाह बना लिया.”

केजरीवाल ने 2016 में डिग्री पर उठाए थे सवाल
अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह पर गुजरात यूनिवर्सिटी की छवि खराब करने का आरोप है. केजरीवाल ने अप्रैल 2016 में केंद्रीय सूचना आयोग (CIC) को एक पत्र लिखकर पीएम मोदी की शैक्षिक योग्यता से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की थी. उन्होंने पत्र में लिखा कि इस मुद्दे पर किसी भी तरह के भ्रम को दूर करने के लिए डिग्री को सार्वजनिक किया जाना चाहिए.

वहीं गुजरात यूनिवर्सिटी ने कोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा है कि केजरीवाल और संजय सिंह ने संस्थान की प्रतिष्ठा पर सवाल उठाया है. पीएम की डिग्री वेबसाइट पर अपलोड की जा चुकी है, लेकिन इसके बाद भी दोनों नेता कह रहे हैं कि डिग्री न दिखाकर यूनिवर्सिटी सच छिपा रही है.

Latest articles

बीएचईएल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: महंगाई भत्ते में हुई वृद्धि, 1 अप्रैल से लागू होंगी नई दरें

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की प्रमुख कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने अपने...

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...