15.5 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराष्ट्रीय15 लाख से ज्यादा साइबर अटैक, 7 खतरनाक ग्रुप्स की पहचान… पहलगाम...

15 लाख से ज्यादा साइबर अटैक, 7 खतरनाक ग्रुप्स की पहचान… पहलगाम हमले के बाद कैसे एक्टिव हुए पाकिस्तानी हैकर्स!

Published on

नई दिल्ली:

भारत की साइबर सुरक्षा एजेंसियों ने कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने सात ऐसे APT ग्रुपों की पहचान की है, जो लगातार साइबर हमले कर रहे हैं। इन ग्रुपों ने 15 लाख से ज्यादा साइबर अटैक किए। ये हमले खासकर देश की जरूरी वेबसाइटों और इन्फ्रास्ट्रचर को निशाना बना रहे थे। ये हमले पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद और तेज हो गए थे। अधिकारियों ने यह भी बताया कि कुछपाकिस्तानी खुफिया ऑपरेटिव (PIO) भारत में पत्रकारों और रक्षा कर्मियों के मोबाइल फोन को निशाना बना रहे थे।

कैसे किए गए साइबर अटैक
अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी इंटेलिजेंस ऑपरेटिव्स ‘डांस ऑफ हिलेरी’ और ‘कॉल्स फ्रॉम मिलिट्री’ नाम के मालवेयर (malware) के जरिए फोन में वायरस भेज रहे थे। मालवेयर एक तरह का खतरनाक सॉफ्टवेयर होता है, जो आपके कंप्यूटर या फोन को नुकसान पहुंचा सकता है। अधिकारियों के अनुसार, 15 लाख साइबर अटैक में से केवल 150 हमले ही सफल हो पाए। ये हमले पाकिस्तान, बांग्लादेश और मध्य पूर्व के देशों से किए गए थे।

भारतीय एजेंसियां रहीं अलर्ट
एक बड़े अधिकारी ने कहा कि हमारी जांच में पता चला है कि भारत और पाकिस्तान के बीच बॉर्डर पर गोलीबारी रोकने के समझौते के बाद केंद्र सरकार की वेबसाइटों पर साइबर हमले कम हुए हैं। हालांकि, ये पूरी तरह से बंद नहीं हुए हैं। ये हमले अभी भी पाकिस्तान, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, मोरक्को और मध्य पूर्व के देशों से जारी हैं।

अधिकारियों ने दिए खास निर्देश
अधिकारियों ने हमलों के बारे में और जानकारी देते हुए बताया कि हमलावर ‘डिस्ट्रीब्यूटेड डिनायल-ऑफ-सर्विस (DDoS) अटैक्स’ और ‘GPS स्पूफिंग’ जैसे मालवेयर कैंपेन का इस्तेमाल कर रहे थे। DDoS अटैक एक ऐसा हमला है, जिसमें एक साथ बहुत सारे कंप्यूटर एक ही वेबसाइट पर रिक्वेस्ट भेजते हैं, जिससे वेबसाइट क्रैश हो जाती है। GPS स्पूफिंग में हमलावर GPS सिग्नल को बदलकर आपको गलत लोकेशन दिखाते हैं।

हैकर्स पर एक्शन को लेकर उठाए गए कदम
अधिकारियों ने यह भी बताया कि कुछ भारतीय वेबसाइटों को हैक करके उनकी सामग्री को भी बदल दिया गया था। लेकिन, ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया गया और देश के जरूरी ढांचों को बचा लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि इन हमलों से निपटने के लिए साइबर सुरक्षा एजेंसियां लगातार काम कर रही हैं। वे नए-नए तरीकों से हमलों को रोकने की कोशिश कर रहे हैं।

Latest articles

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

More like this

प्रशांत महासागर में सक्रिय हुआ ‘सुपर अल नीनो’, भारत के लिए बढ़ी चिंता, सूखे की आशंका 60 फीसदी

नई दिल्ली/भोपाल। अमेरिकी मौसम एजेंसी एनओएए (NOAA) ने प्रशांत महासागर में 'अल नीनो' के...

असम में एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत, लैंडिंग के दौरान आग लगी

जोरहाट। असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग...

मीनाक्षी नटराजन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, याचिका खारिज, कहा- ये मामला सुनवाई योग्य नहीं है

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन को अब सुप्रीम झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट...