13.2 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeराष्ट्रीयकंझावला कांड के आरोपियों पर हत्या का केस लेकिन निधि पर कब...

कंझावला कांड के आरोपियों पर हत्या का केस लेकिन निधि पर कब होगा ऐक्शन?

Published on

नई दिल्ली,

कंझावला कांड में अंजलि को कार से 12 किमी. तक घसीटने वाले सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया जाएगा. पुलिस की रिपोर्ट मिलने के बाद गृह मंत्रालय ने यह आदेश दिया है. गृह मंत्रालय के इस आदेश का अंजलि के परिवार ने स्वागत करते हुए कहा है कि अब उनकी बेटी को इंसाफ मिल जाएगा लेकिन निधि पर पुलिस ने क्या ऐक्शन लिया.

अंजलि की मां और उसकी नानी ने कहा कि अगर अंजलि गलत होती तो कोई मेरे साथ नहीं होता. सभी जानने वाले, पड़ोसी हर किसी ने मेरे साथ दिया है. निधि ने मेरी बेटी पर जितने भी आरोप लगाए थे, जब गलत थे. वहीं अंजलि की नानी ने मांग की है कि निधि की खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए, क्योंकि उस रात निधि ही उसको लेकर कई थी. उसी ने ये सब कराया है.

प्रेशर आया तो पुलिस को मोटिव मिल गया
परिवार ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए है. उन्होंने कहा कि इतने दिन से हम आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे थे लेकिन पुलिसवाले कहते थे कि मोटिव नहीं है. अंजलि की नानी से कहा कि उन लोगों ने हत्या तो की ही थी. धारा-302 तो लगना ही चाहिए थी. अब ऊपर से प्रेशर आया है तो पुलिसवाले धारा-302 तो लगाएंगे ही.

वहीं अंजिल की मां ने कहा कि जब हम धरना देकर हत्या का मुकदमा चलाने की मांग करते तो थे, वे पुलिस कहती थी कि एक नॉर्मल एक्सीडेंट है, 302 नहीं लग सकती. कहते थे मोटिव नहीं है. कार्रवाई का आश्वासन देकर थाने से भगा देते थे लेकिन अब कहां से मोटिव आ गया.

पुलिस सही से ड्यूटी करती तो आज वो जिंदा होती
अंजलि की मां ने इस मामले में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि अगर पुलिसवालों ने उस दिन अपनी ड्यूटी निभाई होती तो आज मेरी बेटी जिंदा होती.उन्होंने कहा कि जिन्होंने मेरी बेटी के साथ ऐसा किया उनको फांसी की सजा हो ताकि हर किसी की बेटियां सेफ हो, किसी की तरफ कोई गलत निगाह न डाल सके. कुछ भी बुरा सोचते हुए भी डरें.

PCR में तैनात पुलिसवाले सस्पेंड
गृह मंत्रालय ने कहा कि वारदात के वक्त जो पीसीआर वैन और पिकेट तैनात थीं, उनमें मौजूद पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए. इन पीसीआर वैन की तादाद तीन है. इसके साथ ही डीसीपी से भी जवाब तलब किया गया है.

मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि जिस वक्त वारदात हुई, इलाके के डीसीपी स्पष्टीकरण दें कि कानून व्यवस्था के क्या इंतजाम थे. अगर कुछ उचित जवाब नहीं है, तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए. एक अन्य निर्देश में कहा गया है कि वारदात की जगह के आस-पास इलाकों में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की जाए.

Latest articles

भोपाल में बीपीएल राशन कार्ड बनाने में बड़ा फर्जीवाड़ा, अपात्र लोगों को मिला लाभ

भोपाल। राजधानी भोपाल में बीपीएल राशन कार्ड बनाने में बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने...

बड़ा तालाब को अतिक्रमण मुक्त करने का महाभियान शुरू, भदभदा में चलीं जेसीबी, 15 दिनों में हटेंगे 347 निर्माण

भोपाल। राजधानी की जीवनरेखा कहे जाने वाले 'बड़ा तालाब' को अतिक्रमण की गिरफ्त से...

भाजपा का 47वां स्थापना दिवस: एमपी के 17 जिलों में कार्यालयों का भूमिपूजन

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को अपना 47वां स्थापना दिवस पूरे प्रदेश में...

इंदौर में ट्रक में घुसी बारात से भरी गाड़ी, चार की मौत

भोपाल। इंदौर के खुड़ैल थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें...

More like this

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...