10.6 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में हत्या, ट्रेन से भागने की कोशिश, गोरखपुर से पकड़ाए... जहांगीरपुरी...

दिल्ली में हत्या, ट्रेन से भागने की कोशिश, गोरखपुर से पकड़ाए… जहांगीरपुरी हत्याकांड के तीनों आरोपी हिरासत में

Published on

नई दिल्ली,

राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी महिला हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने आरोपियों को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से हिरासत में लिया है. मुख्य आरोपी और उसके साथी भागने की फिराक में थे. तीनों आरोपी ट्रेन से भाग रहे थे, लेकिन उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. बता दें कि, शुक्रवार को राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी में एक महिला की हत्या कर दी गई थी. हत्यारोपी नाबालिग है और उसका महिला की बेटी से अफेयर की बात सामने आई थी. महिला ने लड़के को, अपनी बेटी से मिलने से मना किया था. शुक्रवार दोपहर वह इसी बारे में बात करने महिला के घर पहुंचा था और पुलिस के मुताबिक, महिला की हत्या कर दी.

महिला की बेटी का पीछा करता था आरोपी
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के जहांगीरपुरी  इलाके में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. दरअसल, एक नाबालिग लड़का महिला की बेटी का पीछा करता था. जब महिला ने बेटी को हॉस्टल भेज दिया तो आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ महिला के घर में घुसकर गोली मार दी. इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई. पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दस से ज्यादा टीमें गठित की थीं. आसपास के सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों के स्पॉट पर आने और भागने के रास्ते का ट्रेल पुलिस ने तैयार किया गया था.

पहले भी आरोपी के खिलाफ दर्ज हुई थी शिकायत
पुलिस का कहना है कि विक्टिम फैमिली ने इससे पहले आरोपी लड़के के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत एक्शन लिया था. उस वक्त पुलिस ने आरोपी और विक्टिम दोनों को नेपाल से ट्रैक किया था. पकड़े जाने के बाद पुलिस ने आरोपी को जुवेनाइल जस्टिस होम भी भेजा था. परिवार दोनों के इस रिश्ते के खिलाफ था, इसलिए लड़की को हॉस्टल भेज दिया था.

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से की थी पहचान
शुक्रवार दोपहर आरोपी अपने साथी के साथ लड़की के घर पहुंचा था. उसने मां से लड़की के बारे में पूछा. इस पर जवाब में जब मां ने कहा कि लड़की दिल्ली के बाहर हॉस्टल में है तो आरोप है कि लड़के ने महिला को गोली मार दी. जिसने गोली मारी है, वो नाबालिग है, और दूसरे समुदाय का है. पुलिस ने सीसीटीवी के जरिए नाबालिग आरोपी के एक साथी की पहचान कर ली है.

क्या है पूरी कहानी?
जहांगीरपुरी इलाके के जे ब्लॉक में रहने वाली महिला की नाबालिग बेटी ट्यूशन पढ़ने जाती थी. आरोप है कि एक नाबालिग लड़का अपने दोस्तों के साथ उसका पीछा करता था. जब इसकी जानकारी लड़की ने अपने परिजनों को दी तो परिजनों ने शिकायत पुलिस से की. इसके बाद भी आरोपी नहीं माना.

इसके बाद परिजनों ने लड़की को हॉस्टल भेज दिया. यह बात आरोपी लड़के नागवार लगी. आरोपी लड़का शुक्रवार को अपने दो साथियों के साथ लड़की के घर पहुंचा. उस वक्त लड़की की मां घर पर अकेली थी. उसने पूछा कि लड़की कहां है, इस पर मां ने कहा कि वह यहां से दूर एक हॉस्टल में है. इसके बाद आरोपी ने गोली मार दी और फरार हो गया.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...