5.5 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराष्ट्रीयबारिश से थमी NCR की रफ्तार, दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस वे पर 5 KM...

बारिश से थमी NCR की रफ्तार, दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस वे पर 5 KM लंबा जाम

Published on

फिरोजाबाद/गुरुग्राम ,

गुरुग्राम और फरीदाबाद में भारी बारिश के चलते लोग परेशान हैं. फरीदाबाद में सुबह 11 से रुक-रुककर बारिश हो रही है. गुरुग्राम में बारिश के कारण हाइवे पर 5 KM लंबा जाम लग गया है. यह जाम दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से जयपुर जाने वाली साइड पर लगा हुआ है. यहां भी सुबह से बारिश हो रही है. जिससे कई जगह जलभराव की स्थिति है. हाईवे की सर्विस लेन पर भी बारिश का पानी भरा हुआ है.

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में भी झमाझम बारिश हुई है. बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. लेकिन कई स्थानों पर जलभराव भी देखने को मिला. इससे यातायात भी प्रभावित हुआ.

उधर, यूपी के फिरोजाबाद में बारिश का सिलसिला जारी है. जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. शिकोहाबाद में एक घर ढह गया है. इस हादसे में एक बच्चे मौत हो गई है. जिले में अभी तक 12 से अधिक लोग अलग-अलग स्थानों पर घायल हुए हैं. इस बारिश ने नगर निगम और जिला प्रशासन की पोल भी खोल दी है.

फिरोजाबाद के बौद्ध आश्रम में एक मोहल्ले में खड़ी 100 से अधिक गाड़ियां पानी में डूब गईं. रामगढ़ थाना इलाके के जाटवपुरी में 35 से 40 गाड़ियां डूब गईं. नगर निगम का कोई कर्मचारी या क्षेत्रीय पार्षद ना पहुंचने से लोगों में आक्रोश है. जिला प्रशासन की तरफ से मदद न मिलने पर लोगों ने खुद ही बचाव कार्य का मोर्चा संभाल रखा है.

वहीं, उर्दू नगर मदीना कॉलोनी नई आबादी में स्थिति तो बहुत ही खराब है. वार्ड नंबर 61 मदीना कॉलोनी की बात करें तो लोगों के घर का सामान भी पानी पर तैर रहा है. घरों के आसपास 6 फीट तक पानी भरा हुआ है. ऐसे में लोग छतों पर रह रहे हैं. इस खराब स्थिति के बारे में फिलहाल जिला प्रशासन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है. सबसे ज्यादा जलभराव की स्थिति बौद्ध आश्रम जाटवपुरी, सुहाग नगर, नई आबादी रसूलपुर रामगढ़ और शिकोहाबाद के कई इलाकों में है. लोगों में इस बात का डर भी है कहीं रात में अधिक बारिश ना हो जाए.

उधर, भारी बारिश के कारण जिला प्रशासन ने आज से शुरू हो रहे रामलीला महोत्सव को निरस्त कर दिया है. 10 दिन के तक चलने वाले रामलीला महोत्सव के परिसर में 5 फीट से अधिक पानी भरा हुआ है. पानी की कोई निकासी नहीं है. भव्य राम बारात भी निकालनी थी, लेकिन इसे भी निरस्त कर दिया गया है.

पानी में तैरती नजर आई मोटरसाइकिल
फिरोजाबाद में जबरदस्त बारिश से बाढ़ सा नजारा देखने को मिल रहा है. यहां पानी में तैरती मोटरसाइकिल नजर आई. इतना ही नहीं सरकारी मेडिकल कॉलेज के सामने दुकानों के अंदर भी पानी भर गया. जलभराव के कारण मरीजों और उनके तीमारदारों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

 

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...