12 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराष्ट्रीयअभी-अभी एक्टिव हुआ नया पश्चिमी विक्षोभ, 5-6 दिनों तक भारी से बहुत...

अभी-अभी एक्टिव हुआ नया पश्चिमी विक्षोभ, 5-6 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश का IMD अलर्ट

Published on

नई दिल्ली

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कुछ राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से गर्मी में राहत मिलने की संभावना बताई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जहां एक ओर उत्तर भारत भीषण गर्मी से तप रहा है। वहीं देश के दक्षिणी और पश्चिमी तटीय राज्य भारी बारिश की चपेट में हैं। मौसम में यह विपरीत स्थिति न केवल लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर रही है, बल्कि आने वाले दिनों में और अधिक गंभीर रूप ले सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने हाल ही में जारी चेतावनी में बताया है कि देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है। जबकि उत्तर भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है।

इन राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना
केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जैसे दक्षिण भारतीय राज्यों में अगले 5-6 दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। विशेषकर 27 से 30 मई के बीच केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है। इन इलाकों में तूफानी हवाएं 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त होने की पूरी आशंका है।

कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ क्षेत्रों में भी मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। 27 मई को कोंकण क्षेत्र के घाट और मध्य महाराष्ट्र के कुछ जिलों में अत्यधिक भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है। रायगढ़, रत्नागिरी और पुणे जिलों के लिए फ्लैश फ्लड यानी आकस्मिक बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे निचले इलाकों में जलभराव और यातायात बाधित होने की स्थिति बन सकती है।

बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। जो धीरे-धीरे और अधिक सक्रिय होता जा रहा है। यह दबाव दक्षिण-पश्चिम मॉनसून को मजबूती प्रदान कर रहा है। जिससे दक्षिण और पश्चिम भारत में मानसून सक्रिय हो गया है। इससे वहां की मिट्टी की नमी बढ़ेगी। जो खेती के लिए लाभकारी है। लेकिन शहरी क्षेत्रों में बाढ़ की आशंका भी उतनी ही प्रबल है।

उत्तर भारत में गर्मी और राहत की उम्मीद
उत्तर भारत में गर्मी अपने चरम पर है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। हालांकि, मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 29 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिससे इन इलाकों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। इसके प्रभाव से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, पंजाब और हरियाणा में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं और बारिश हो सकती है। जिससे गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद की जा रही है।

हिमाचल प्रदेश में इस दौरान ओलावृष्टि की भी संभावना है। जिससे फलों की फसल को नुकसान हो सकता है। इसके अलावा, बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल जैसे पूर्वी राज्यों में अगले कुछ दिनों तक गरज-चमक और बिजली के साथ बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

Latest articles

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

More like this

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...