15.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराष्ट्रीयआंध्र प्रदेश के कुरनूल में भीषण सड़क हादसा: आग में झुलसकर 25...

आंध्र प्रदेश के कुरनूल में भीषण सड़क हादसा: आग में झुलसकर 25 यात्रियों की मौत

Published on

कुरनूल (आंध्र प्रदेश)।

आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। चित्रोटकुर के पास एक प्राइवेट बस में आग लगने से करीब 25 यात्रियों की मौत हो गई। हादसा सुबह लगभग 3:30 बजे हुआ जब बस हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही थी।

बस की एक बाइक से टक्कर हो गई। बाइक बस के नीचे फंस गई और फ्यूल टैंक से टकराने के कारण बस में अचानक आग लग गई। हादसे में बाइक सवार की भी मौत हो गई।

बस में लगभग 40 यात्री सवार थे। इनमें से कई यात्री जिंदा जल गए जबकि 19 लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। हालांकि, बाहर निकलने वाले अधिकांश यात्री गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें कुरनूल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, कई शव पूरी तरह जल चुके हैं, जिससे उनकी पहचान करना बेहद कठिन हो गया है।
जारी किए हेल्पलाइन नंबर

हादसे के बाद कुरनूल जिला कलेक्टर मौके पर पहुंचीं और राहत कार्यों की निगरानी की। उन्होंने जानकारी दी कि प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं —

कलेक्ट्रेट कंट्रोल रूम: 08518-277305

सरकारी अस्पताल कुरनूल: 9121101059

स्पॉट कंट्रोल रूम: 9121101061

कुरनूल पुलिस कंट्रोल रूम: 9121101075

जीजीएच हेल्प डेस्क: 9494609814, 9052951010

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा, “कुरनूल का हादसा अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिवारों के साथ हैं।”
उन्होंने मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख और घायलों को ₹50 हजार की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

यह भी पढ़िए:मोहन कैबिनेट के मंजूरी अब पांच जिला अस्पतालों में 810 पदों पर होगी भर्ती— किसानों को सहकारी बैंकों के माध्यम से जीरो प्रतिशत ब्याज…

इसी तरह का हादसा राजस्थान के जैसलमेर में 14 अक्टूबर को हुआ था, जब चलती एस्लीपर बस में आग लगने से 22 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई थी।

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...