33.1 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराष्ट्रीयडीएसपी बनकर महिला से 72 लाख की ठगी

डीएसपी बनकर महिला से 72 लाख की ठगी

Published on

रायपुर/बलरामपुर।
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक आदिवासी महिला से पुलिस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 72 लाख रुपये की ठगी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला को लगा कि वह मध्यप्रदेश के एक डीएसपी से बात कर रही है, लेकिन जांच में पता चला कि आरोपी असली डीएसपी की फोटो का इस्तेमाल कर सात साल से फर्जीवाड़ा कर रहा था।
कुसमी थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला ने शिकायत में बताया कि वह जिस अधिकारी से बात करती थी, वह सोशल मीडिया पर 2.2 मिलियन फॉलोअर्स वाले मध्यप्रदेश के डीएसपी संतोष पटेल का नाम इस्तेमाल कर रहा था। पुलिस की टीम जब पड़ताल करते हुए बालाघाट पहुँची, तो ज्ञात हुआ कि वास्तविक डीएसपी संतोष पटेल हॉक फोर्स में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर पदस्थ हैं और उनके नाम से किए गए आवेदन को देखकर वे भी हैरान रह गए।

यह भी पढ़िए: लिवर डैमेज को कैसे ठीक करती है Bhumi Amla? एक्सपर्ट ने बताए पीलिया और सूजन में इसके 5 अद्भुत फायदे!

महिला ने बताया कि कॉल पर खुद को डीएसपी बताने वाला व्यक्ति कभी सामने नहीं आया और न ही उसने वीडियो कॉल में चेहरा दिखाया। वह लगातार महिला पर दबाव डालता रहा कि नौकरी पक्की कराने के लिए 72 लाख रुपये जरूरी हैं। महिला के अनुसार जब उसने रकम दे दी, तो आरोपी धीरे-धीरे संपर्क से गायब होने लगा।पुलिस का कहना है कि असली डीएसपी से महिला की कभी कोई बातचीत नहीं हुई। फिलहाल पुलिस वीडियो कॉल और अन्य डिजिटल सबूतों की जांच कर रही है और शक है कि इस ठगी में आरोपी के साथ और भी लोग शामिल हो सकते हैं।

Latest articles

भेल में यूनियन चुनाव की बढ़ी चुनौती, 20 प्रतिशत वोट के बिना नहीं मिलेगी मान्यता

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल में मान्यता प्राप्त यूनियन के आगामी चुनाव...

भेल के शीर्ष अधिकारियों ने आम कर्मचारियों की तरह कतार में खड़े होकर किया भोजन, कैंटीन व्यवस्था का लिया जायजा

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल की प्लांट कमेटी की बैठक में हेस्टू...

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

More like this

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...