हैदराबाद।
बुधवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में कई लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद राहत एवं बचाव कार्य तेज़ी से चलाया गया। गुरुवार सुबह राज्य सरकार ने घोषणा की कि मृतकों के अंतिम संस्कार का पूरा खर्च सरकार वहन करेगी। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान कर परिजनों से संपर्क शुरू कर दिया गया है। प्रशासन ने तत्काल राहत राशि देने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है तथा स्थानीय लोगों ने परिवहन विभाग से सड़क सुरक्षा के प्रभावी उपायों की माँग की है।
यह भी पढ़िए: बजरिया क्षेत्र में खड़ी कार चोरी की घटना
