20.8 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeराष्ट्रीयडंपर ने स्कूटी को 10 फीट तक घसीटास्कूटी चकनाचूर, छात्रा गंभीर रूप...

डंपर ने स्कूटी को 10 फीट तक घसीटास्कूटी चकनाचूर, छात्रा गंभीर रूप से घायल

Published on

अशोकनगर।
स्कूटी से स्कूल जा रहीं दो छात्राओं को एक बेकाबू डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि डंपर स्कूटी को 10 फीट तक घसीटता हुआ ले गया। स्कूटी पूरी तरह चकनाचूर हो गई और दोनों छात्राएँ गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना स्वामी विवेकानंद स्कूल (कोलुआ रोड) के पास हुई। घायल छात्राओं में राघवपुर निवासी शिवानी यादव स्कूटी चला रही थीं, जबकि उनके साथ उनकी सहेली शिला बैठी थीं। दोनों छात्राएँ परीक्षा देने स्कूल जा रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डंपर तेज रफ्तार से आया और अचानक स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी डंपर के पिछले पहिए में फंसकर घिसटती चली गई।

Read Also: राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने किया साढ़े 4 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

दोनों छात्राओं को सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं। छात्रों को आनन-फानन में जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहाँ उनकी गंभीर हालत को देखते हुए भोपाल रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही देहात पुलिस मौके पर पहुँची और डंपर व उसके चालक को हिरासत में ले लिया। वाहन का नंबर MP 07 0257 बताया गया है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है और यह भी पता लगाने की कोशिश में है कि हादसे के समय डंपर ओवरलोड तो नहीं था।

Latest articles

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

10वीं और 12वीं का परिणाम रहा 100 फीसदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील सोच से मिल रही नई पहचान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील और समावेशी सोच को धरातल पर साकार करता...

More like this

ट्विशा शर्मा केस में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CJI बोले- यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और इसकी निष्पक्ष जांच बहुत ज़रूरी

नई दिल्ली। ट्विशा शर्मा केस का स्वतः संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार...

देश में आज से ‘नौतपा’ शुरू, पारा 47 डिग्री के पार; जानें अपने राज्य और शहर का हाल

नई दिल्ली। देश में आज से नौतपा की शुरुआत हो गई है, ​9 दिन...

इस महीने चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हुआ

नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी...