19.7 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeराष्ट्रीयनए साल पर वैष्णो देवी यात्रा के नियम सख्त

नए साल पर वैष्णो देवी यात्रा के नियम सख्त

Published on

कटरा।
नववर्ष के अवसर पर जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने यात्रा नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, भवन क्षेत्र में भीड़भाड़ रोकने, दुर्घटनाओं के जोखिम को कम करने तथा ट्रैक पर बेहतर भीड़ प्रबंधन और आपातकालीन व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से चढ़ाई और उतराई—दोनों के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। ये नियम तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

संशोधित दिशा-निर्देशों के अनुसार, श्रद्धालुओं को रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन कार्ड (RFID कार्ड) प्राप्त करने के 10 घंटे के भीतर यात्रा प्रारंभ करना अनिवार्य होगा। वहीं, माता के दर्शन पूर्ण करने के बाद श्रद्धालुओं को अधिकतम 24 घंटे के भीतर कटरा बेस कैंप लौटना होगा। श्राइन बोर्ड का मानना है कि इन नियमों से भवन क्षेत्र में अनावश्यक ठहराव रुकेगा और जाम जैसी स्थिति से बचा जा सकेगा। गौरतलब है कि इससे पहले  आरएफआईडी  कार्ड प्राप्त करने के बाद यात्रा शुरू करने की कोई निश्चित समय सीमा नहीं थी। श्रद्धालु अपनी सुविधा के अनुसार कभी भी चढ़ाई शुरू कर सकते थे और दर्शन के पश्चात भवन क्षेत्र में कई-कई दिनों तक रुक जाते थे। इससे विशेषकर पर्व, त्योहार और नववर्ष जैसे अवसरों पर अत्यधिक भीड़ और अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो जाती थी।

Read Also: बीएचईएल भोपाल में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई विदाई

कटरा से माता वैष्णो देवी भवन तक की दूरी लगभग 13 किलोमीटर है। यह यात्रा पैदल, घोड़े, पिट्ठू, बैटरी कार अथवा हेलीकॉप्टर के माध्यम से की जा सकती है। सामान्य रूप से एक स्वस्थ व्यक्ति को पैदल चढ़ाई में लगभग 6 से 8 घंटे तथा उतराई में भी इतना ही समय लगता है। आम दिनों में पूरी यात्रा 24 से 36 घंटे में संपन्न हो जाती है, लेकिन नववर्ष जैसे विशेष अवसरों पर भारी भीड़ के कारण यात्रा में अधिक समय लग सकता है।

Latest articles

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

युवाओं को पेपरलीक से मिली मुक्ति, अब विदेशी भाषाओं के हुनर से वैश्विक मंच पर भरेंगे उड़ान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...