20 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराष्ट्रीयबीएचईएल ने किया नया रजिस्ट्रार एजेंट नियुक्त

बीएचईएल ने किया नया रजिस्ट्रार एजेंट नियुक्त

Published on

नई दिल्ली।
भारत सरकार की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को अपना नया रजिस्ट्रार एवं शेयर ट्रांसफर एजेंट (आरटीए) नियुक्त करने की घोषणा की है। यह नियुक्ति 1 जनवरी 2026 से प्रभावी हो गई है। कंपनी ने बताया कि मौजूदा आरटीए अलंकिट असाइनमेंट्स लिमिटेड का अनुबंध 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो गया था, जिसके बाद बिगशेयर सर्विसेज को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Read Also: दूषित पानी से मौतों पर मंत्री के बयान से सियासत गरमाई,महिला कांग्रेस ने मंत्री के सरकारी निवास का किया घेराव

बीएचईएल ने यह जानकारी सेबी (लिस्टिंग ऑब्लिगेशंस एंड डिस्क्लोजर रिक्वायरमेंट्स) रेगुलेशंस, 2015 के विनियमन 30 के तहत शेयर बाजार को दी है। कंपनी के अनुसार, इस बदलाव का उद्देश्य शेयरधारकों से जुड़ी सेवाओं को और अधिक सुचारु एवं प्रभावी बनाना है। नई आरटीए की नियुक्ति से शेयर ट्रांसफर, डिविडेंड, निवेशक शिकायतों के निपटारे और अन्य शेयरधारक सेवाओं में बेहतर प्रबंधन की उम्मीद जताई जा रही है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

उद्धव की पार्टी टूटी, 9 में से 6 सांसद बागी; 4 साल पहले शिंदे 39 विधायकों के साथ अलग हुए थे

नई दिल्ली/मुंबई1 महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 9 में से 6...

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...