12.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीयकांग्रेस के पूर्व विधायक मेवाराम जैन ही नहीं, इन नेताओं के भी...

कांग्रेस के पूर्व विधायक मेवाराम जैन ही नहीं, इन नेताओं के भी सेक्स सीडी हो चुके हैं वायरल

Published on

नई दिल्ली

राजस्थान के बाड़मेर से पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता का ‘सेक्स सीडी’ कांड काफी चर्चा में है। कांग्रेस के पूर्व विधायक मेवाराम जैन के सोशल मीडिया पर दो वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में जैन महिला के साथ अश्लील हरकत करते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा कि ये वीडियो महिलाओं की तरफ से बनाए गए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद रविवार को कांग्रेस ने मेवाराम जैन को पार्टी से निकाल दिया। ये पहला मौका नहीं है जब किसी नेता का सेक्स वीडियो सामने आया हो। सेक्स सीडी कांड में देशभर के बीजेपी और कांग्रेस के कई बड़े नेता फंस चुके हैं। आज हम ऐसे ही कुछ नेताओं के बारे में बताएंगे, जिनके एमएमएस वायरल हुए थे।

कांग्रेस के एनडी तिवारी
कांग्रेस के सीनियर नेता रहे नारायण दत्त तिवारी यानी एनडी तिवारी भी सेक्स स्कैंडल में फंसे थे। वो आंध्रप्रदेश के राज्यपाल पद पर थे। इसी दौरान उनपर कई गंभीर आरोप लगे थे। एक तेलुगू न्यूज चैनल ने करीब एक घंटे तक आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो प्रसारित थी। दावा किया गया कि वीडियो में दिखने वाला शख्स एनडी तिवारी हैं। इन वीडियो में तीन लड़कियों के साथ शख्स रंगरलियां मनाता दिख रहा था। विवाद तब और गहरा हो गया जब एक राधिका नाम की महिला ने दावा किया कि राज्यपाल के आग्रह पर उन्होंने इन लड़कियों को राजभवन भेजा।

आम आदमी पार्टी के पूर्व मंत्री संदीप कुमार
दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही केजरीवाल के मंत्री संदीप कुमार विवादों में आ गए। उनका एक सेक्स सीडी वायरल हुआ। इस वीडियो में वो दो महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करते दिखे। उनका 9 मिनट का वीडियो और कुछ तस्वीरें सामने आईं। वो दो महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखे। साथ ही उन पर पहले घूसखोरी के भी आरोप लग चुके थे। वीडियो सामने आने के बाद सीएम केजरीवाल एक्शन में आ गए और संदीप को मंत्री पद से हटा दिया।

MP कांग्रेस विधायक सुरेश राजे
पिछले साल विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के पूर्व विधायक सुरेश राजे का एक अश्लील वीडियो सामने आया। इस वीडियो में वो होटल में एक अन्य व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक हालत में दिख रहे थे। वीडियो में वो शख्स के साथ अप्राकृतिक कृत्य करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दिलचस्प बात ये है कि विधायक को पता है कि वीडियो बन रहा है, लेकिन उसके बाद भी वे कुकृत्य करते हुए दिखाई दे रहे थे। विधायक का वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा।

उत्तराखंड के विधायक उमेश कुमार
पिछले साल उत्तराखंड से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार भी सेक्स स्कैंडल मामले में विवादों में रहे। दरअसल सोशल मीडिया पर एक अश्लील वीडियो वायरल हुआ, जिसे लेकर दावा किया गया कि ये विधायक उमेश कुमार का है। बीजेपी समेत कई पार्टियों ने भी उमेश कुमार को आड़े हाथ लिया। हालांकि उमेश कुमार ने वायरल वीडियो पर सफाई देते हुए इसे फर्जी और डीपफेक बताया।

कांग्रेस नेता महिपाल मदेरणा
साल 2011 में एक सेक्स सीडी ने राजस्थान की सियासत में भूचाल ला दिया था। दावा किया गया कि ये वीडियो कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा का था। उस वक्त इंटरनेट और स्मार्टफोन काफी सीमित थे, इसलिए लोगों तक सेक्स सीडी के बारे में पूरी जानकारी नहीं थी। लेकिन सितंबर 2011 में एक टीवी चैनल ने वायरल वीडियो के कुछ अंश प्रसारित किए। बवाल यहां खत्म नहीं हुआ, वायरल वीडियो में मंत्री जी जिस नर्स के साथ दिख रहे थे उसके अपहरण की खबरों ने और ज्यादा घमासान मचा दिया था। इस विवाद के बाद तत्कालीन सीएम अशोक गहलोत ने मदेरणा को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया।

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...