16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयअब मैं ठकुराइन हो गई हूं.... सीमा हैदर बोलीं, सचिन के लिए...

अब मैं ठकुराइन हो गई हूं…. सीमा हैदर बोलीं, सचिन के लिए बदल लिया अपना नाम

Published on

नई दिल्ली,

भारत से लेकर पाकिस्तान तक सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी इन दिनों खूब चर्चा में है. सीमा पाकिस्तान से भारत आकर और सचिन को पाकर खुद को खुशनसीब मान रही हैं. सीमा का कहना है कि अब वो सीमा हैदर नहीं सीमा ठाकुर है. उसने हिंदू धर्म अपना लिया है और उसके बच्चे भी मुसलमान से हिंदू बन गए हैं. सीमा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ”अब मैं ठकुराइन बन गई हूं. मेरा नाम सीमा सचिन ठाकुर है. PUBG हमारे प्यार में लवजी बन कर आया है. इसी के कारण आज मुझे सचिन जैसा प्यार करने वाला पति मिला है. वर्ना गुलाम ने तो पाकिस्तान में मेरी जिंदगी नरक बना दी थी.”

उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें मांग में सिंदूर लगाना, माथे पर बिंदी लगाना और मंगलसूत्र पहनना बड़ा अच्छा लगता है. ये सब सचिन के लिए करने में तो उन्हें और भी ज्यादा खुशी मिलती है.बता दें, सीमा जब से पाकिस्तान से भागकर भारत आई हैं. उनसे मिलने के लिए कई लोग उनके घर पहुंच रहे हैं. सीमा और उनके प्रेमी सचिन भी सभी से मिल रहे हैं. इस दौरान उन्होंने कई बातें अपनी साझा कीं. सीमा ने पाकिस्तान वापस न जाने की कई वजह बताईं.

एक वजह तो ये है कि वह सचिन से अलग नहीं रहना चाहतीं. वो उन्हें ही अपना पति मानती हैं और पूरी उम्र बस उनकी बीवी बनकर यहीं भारत में रहना चाहती हैं. पाकिस्तान न जाने की दूसरी वजह जो उन्होंने बताई उससे किसी के भी होश उड़ जाएं. सीमा ने बताया, ”अगर मैं पाकिस्तान वापस गई तो मेरा मरता तो तय है ही. लेकिन मुझे वहां नॉर्मल मौत नहीं दी जाएगी.”उन्होंने कहा, ”पहले मेरी एक टांग काटी जाएगी. फिर दूसरी टांग. उसके बाद मेरा एक हाथ काटेंगे. फिर दूसरा हाथ काट दिया जाएगा. इस तरह मुझे टॉर्चर करके मार डाला जाएगा.”

सीमा ने कहा कि वह ऐसी मौत नहीं मरना चाहतीं. वह भारत में ही हमेशा के लिए रहना चाहती हैं. पाकिस्तान में नहीं बल्कि भारत में मरना पसंद करेंगी. सीमा ने बताया कि पाकिस्तान में वो इतनी खुश कभी नहीं थीं जितना भारत आकर वह खुश हैं. यहां उन्हें आजादी महसूस हो रही है. वहां पति के टॉर्चर से परेशान थी. जबकि, सचिन उन्हें जान से भी ज्यादा प्यार करता है और वो भी सचिन को ही पति मानती हैं.

बता दें कि, इस कहानी में काफी ट्विस्ट भी सामने आ रहे हैं. जहां एक तरफ सीमा का कहना है कि उनकी शादी घर वालों ने गुलाम हैदर से जबरदस्ती करवाई थी. वो उन्हें मारता-पीटता था. यहां तक कि कई बार उनके चेहरे पर मिर्च पाउडर तक फेंक देता था. तो दूसरी तरफ, इस मामले में एक नई कहानी ये सामने आई है कि सीमा ने खुद गुलाम हैदर से साल 2014 में लव मैरिज की थी.

साल 2019 में गुलाम नौकरी के लिए सऊदी अरब चला गया. वहीं से वो सीमा को पैसे भी भेजता था. लेकिन 2019 के बाद वो कभी घर वापस नहीं आया. इसी बीच साल 2020 में सीमा की दोस्ती PUBG गेम के जरिए सचिन से हो गई. फिर दोनों के बीच अफेयर शुरू हुआ और 10 मार्च को वे नेपाल में मिले. सीमा ने दावा किया कि उस दौरान दोनों ने मंदिर में शादी भी की. लेकिन तब वे वापस अपने-अपने देश लौट गए.

लेकिन सीमा सचिन के साथ ही रहना चाहती थी. सचिन ने भी सीमा के साथ रहना चाहता था. उसने सीमा से कहा कि वो उसे उसके चारों बच्चों के साथ अपनाने के लिए तैयार है. फिर सीमा ने भारत आने का निर्णय लिया. वो मई महीने की 10 तारीख को अपने चारों बच्चों के साथ पाकिस्तान के कराची शहर से शारजाह पहुंची. फिर यहां से फ्लाइट के जरिए काठमांडू पहुंची. काठमांडू से पोखरा एक प्राइवेट गाड़ी से पहुंची.

13 मई को पहुंची भारत
इसके बाद पोखरा से दिल्ली के लिए उसने बस ली. रास्ते में ही नोएडा में सचिन उसका इंतजार कर रहा था. 28 घंटे बाद 13 मई को सीमा नोएडा पहुंची. फिर सचिन उसे रबूपुरा इलाके में ले गया. यहां दोनों ने किराए का एक घर लिया और आराम से रहने लगे. लेकिन इसकी भनक पुलिस को लग गई और 4 जुलाई के दिन सचिन और सीमा को गिरफ्तार कर लिया गया. हालांकि, दोनों कोर्ट से जमानत पर अभी रिहा हैं. लेकिन इस मामले में कानूनी कार्रवाई अभी जारी है.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...