14.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीयअब गैर-मान्यता प्राप्त दलों को भी देना होगा अपने चुनावी खर्च का...

अब गैर-मान्यता प्राप्त दलों को भी देना होगा अपने चुनावी खर्च का ब्योरा, तभी मिलेगा कॉमन सिंबल

Published on

नई दिल्ली

अब गैर-मान्यता प्राप्त दलों को भी अपने चुनावी खर्च का ब्योरा देना होगा, तभी कॉमन सिंबल दिया जाएगा। निर्वाचन आयोग ने कहा कि उसने पिछले तीन वित्तीय वर्षों के लिए योगदान रिपोर्ट और ऑडिट किए गए वार्षिक खाते जमा करने वाले पंजीकृत गैरमान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को सामान्य चिन्ह आवंटित करने के लिए प्रारूप को संशोधित किया है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों (आरयूपीपी) को पिछले दो चुनावों के लिए पार्टी के चुनाव व्यय विवरण भी जमा करना होगा, अगर उन्होंने कोई चुनाव लड़ा हो।

अधिकारियों ने कहा कि आरयूपीपी पहले ये विवरण अलग से दे रहे थे, अब इन विवरणों को सामान्य चिन्हों के लिए आवेदन के प्रारूप का हिस्सा बनाया जा रहा है। आयोग ने एक बयान में कहा, ‘तदनुसार, आयोग ने चुनाव प्रतीक (आरक्षण एवं आवंटन) आदेश, 1968 के अनुच्छेद 10बी के प्रावधानों के तहत सामान्य प्रतीक आवंटन के लिए आवेदन के प्रारूप को संशोधित किया है।’

निर्वाचन आयोग ने कहा कि उसने सामान्य प्रतीक आवंटन के लिए आवेदन के प्रारूप को संशोधित किया है और 11 जनवरी से सामान्य प्रतीक आवंटन की मांग करने वाली पार्टी को अनुलग्नक-3 के अनुसार विधिवत हस्ताक्षरित और नोटरीकृत एक घोषणा प्रस्तुत करनी होगी। आवेदन पार्टी के वर्तमान और अधिकृत पदाधिकारी को इस घोषणा के साथ प्रस्तुत करना होगा कि पार्टी ने पिछले तीन वित्तीय वर्षों के लिए योगदान रिपोर्ट और लेखापरीक्षित वार्षिक खाते उस राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में जमा कर दिए हैं जहां पार्टी का मुख्यालय है।

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...