12.3 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीय2 साल बाद खुलकर सामने आईं नूपुर शर्मा, बोलीं- भारत माता की...

2 साल बाद खुलकर सामने आईं नूपुर शर्मा, बोलीं- भारत माता की जय

Published on

नई दिल्ली

पैगंबर मोहम्मद पर जून 2022 में विवादित टिप्पणी करने वाली नूपुर शर्मा आज करीब दो साल बाद सार्वजनिक तौर पर दिखीं। वो निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ देखने के लिए आई थीं। उन्होंने फिल्म की तारीफ करते हुए कहा कि कोविड महामारी के दौरान अनजान हीरो ने अपना सबकुछ झोंककर देश को बचाया है।

नूपुर आज अग्निहोत्री की मूवी देखने आई थीं। वह दो साल बाद पहली बार किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में दिखीं। उन्होंने कहा कि इस मूवी का हृदय की गहराइयों से आभार। अगर इन अनजान हीरो के निजी हित कुर्बान नहीं होते तो भारत में करोड़ों लोग बिना वैक्सीन के कैसे गुजारा करते? खासकर कोविड महामारी का। उनका बहुत-बहुत धन्यवाद। विवेक अग्निहोत्री और उनकी पूरी टीम का बहुत अभिनंदन करना चाहती हूं जिन्होंने महिला सम्मान के लिए ऐसी एक फिल्म बनाई। फिल्म की स्टारकास्ट काफी शानदार थी। आपको बहुत शुभकामनाएं और भारत माता की जय।

गौरतलब है कि नूपुर ने एक टीवी चैनल पर डिबेट के दौरान पैंगबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी की थी। इसके बाद नूपुर को बीजेपी ने प्रवक्ता पद से हटा दिया था। उनके खिलाफ देशभर में जोरदार प्रदर्शन हुआ था। उनको जान से मारने की धमकी दी गई थी। यही नहीं, नूपुर के खिलाफ देशभर में कई FIR दर्ज की गई थी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने बाद में सभी FIR को दिल्ली ट्रांसफर करने का आदेश दिया था।

बीच में नूपुर विकास पाण्डेय के साथ नजर आई थीं। विकास ने 2022 में नूपुर के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि उन्होंने अपनी साहसी दोस्त और बहन पर बहुत गर्व है। विकास पांडेय पेशे से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और सोशल मीडिया पर आई सपोर्ट नमो नाम का एक पेज चलाते हैं।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...