14.3 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराष्ट्रीयबाप रे! नागराज खड़े भी हो सकते हैं, कोबरा का वीडियो देख...

बाप रे! नागराज खड़े भी हो सकते हैं, कोबरा का वीडियो देख लोग बोले- ये है असली किंग

Published on

नई दिल्ली

जमीन पर सरकने वाले सांप क्या खड़े हो सकते हैं? यह एक ऐसा सवाल है जिसका जवाब आप तभी सही मानेंगे जब खुद अपनी आंखों से यह नजारा देख लें। जी हां, सांप सच में खड़े हो सकते हैं। IFS अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर चर्चा चल पड़ी। जंगल में पथरीली जमीन पर खड़ा दिख रहा सांप वास्तव में किंग कोबरा है। बेहद विषैला यह सांप दुनिया के सबसे खतरनाक नागों में से एक माना जाता है। एक्सपर्ट बताते हैं कि दूर की चीज अच्छी तरह से देखने के लिए किंग कोबरा इस तरह से खड़ा हो जाता है।

यह सीन दुर्लभ होता है। आमतौर पर लोग सांपों को जमीन पर भागते, पेड़ पर लिपटे या पानी में ही देखते हैं। सुशांत नंदा ने कहा कि किंग कोबरा अपनी बॉडी का एक तिहाई हिस्सा हवा में उठा सकता है। बहुत से लोगों ने ट्विटर पर लिखा है कि उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा है कि सांप ऐसा भी कर सकता है। सीआरपीएफ के रिटायर्ड आईजी कुलदीप सिंह कहते हैं कि सांप जमीन पर तरंगों के माध्यम से सुन पाते हैं और तब उन्हें चीजें पता चलती हैं। इस फोटो से ऐसा लग रहा है कि किंग कोबरा दूर से ही देख सकता है।

कई लोगों ने घर में कोबरा निकलने, रास्ते में सामना होने के अपने अनुभव साझा किए हैं। किंग कोबरा 18 फीट तक लंबे हो सकते हैं। खतरा महसूस होने या गुस्से में आने पर कोबरा दुश्मन पर जहर की बौछार कर देते हैं। यूं समझिए कि 8 फीट दूर से भी कोबरा जान ले सकता है। बताते हैं कि कोबरा के काटने पर 15 मिनट के अंदर इंसान की मौत हो जाती है।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...