5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराष्ट्रीयपाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, J-K के उरी और पुंछ...

पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, J-K के उरी और पुंछ में भारी गोलाबारी

Published on

जम्मू,

सीमा पार से पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर सीजफायर उल्लंघन की ताजा घटनाएं सामने आई हैं. शुक्रवार शाम को जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में सीमा पार से गोलाबारी की गई है. जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की तरफ से उरी सेक्टर में भारी गोलाबारी शुरू हुई, जिससे सीमावर्ती इलाकों में दहशत का माहौल बन गया है. इसके बाद पाकिस्तान ने पुंछ और कुपवाड़ा सेक्टर में भी सीमा पार से गोलाबारी की. सीमा पार से मोर्टार दागे गए हैं. सेना के सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान की ओर से जानबूझकर नागरिक इलाकों को निशाना बनाया गया. इसके बाद तंगधार में भी गोलीबारी की गई. नौगाम हंदवाड़ा सेक्टर में भी पाकिस्तान की तरफ से गोलाबारी की गई.

जम्मू एयरपोर्ट के सायरन बजने के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में दुकानें बंद कर लीं और सुरक्षित स्थानों की ओर रवाना हो गए. राजौरी जिले में सभी दुकानों को एहतियातन बंद कर दिया गया है. लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी गई है. सैन्य सूत्रों के मुताबिक, दो आर्टी शेल पुंछ में गिरने की खबर मिली है. हालांकि अब तक किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है.

जानकारी के मुताबिक पुंछ सेक्टर में स्थिति और भी तनावपूर्ण हो गई जब पाकिस्तान सेना द्वारा 10 से 12 राउंड की भारी गोलाबारी की गई. दो आर्टिलरी शेल LoC के पास गिरने की भी पुष्टि हुई है. हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है. लगातार हो रही गोलाबारी को देखते हुए सेना और सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. सीमावर्ती गांवों में बंकर तैयार रखे गए हैं और लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सशस्त्र बलों के पूर्व सैनिकों के एक समूह से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने वर्तमान स्थिति को लेकर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत बातचीत की. इस बैठक में पूर्व वायुसेना प्रमुख, पूर्व सेना प्रमुख, पूर्व नौसेना प्रमुख और अन्य वरिष्ठ सैनिक शामिल थे, जिन्होंने देश की लंबे समय तक सेवा की.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...