10.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयबदल गया नीट समेत 9 मेडिकल एग्जाम्स का पैटर्न, डॉक्टर्स नाराज, बोले-...

बदल गया नीट समेत 9 मेडिकल एग्जाम्स का पैटर्न, डॉक्टर्स नाराज, बोले- ये मुश्किलें बढ़ाने वाला है

Published on

नीट परीक्षा पर फिर से बवाल शुरू हो गया है। इस बार ये नीट एग्जाम पैटर्न को लेकर है। दरअसल, नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (natboard) ने अपनी सभी मेडिकल परीक्षाओं के पैटर्न में बड़ा बदलाव किया है। इसमें नीट पीजी, नीट एसएस, नीट एमडीएस समेत कुल 9 एग्जम्स शामिल हैं। एनबीई बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार नया परीक्षा पैटर्न NEET PG 2024 से ही लागू हो जाएगा।

अब मुश्किल ये है कि नीट पीजी एग्जाम 2024 डेट 23 जून है। यानी परीक्षा में करीब डेढ़ महीने का समय ही बचा है। ऐसे में आखिरी वक्त पर नीट पीजी एग्जाम पैटर्न बदला जाना कैंडिडेट्स के लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है। डॉक्टर एसोसिएशन ने इसका विरोध किया है।

NEET PG Pattern 2024: नीट पीजी पैटर्न में नया क्या है?

  1. नीट पीजी 2024 क्वेश्चन पेपर को अलग अलग टाइम बाउंड सेक्शन में बांटा जाएगा।
  2. कुल 5 time bound sections होंगे- ए, बी, सी, डी और ई।
  3. NEET PG Question Paper में हर सेक्शन में 40 सवाल होंगे।
  4. इन 40 सवालों को सॉल्व करने के लिए आपके पास 42 मिनट का समय होगा।
  5. जब तक आप एक सेक्शन पूरा नहीं कर लेंगे, तब तक अगले सेक्शन में नहीं जा पाएंगे। हालांकि समय रहते आप प्रश्नों को रिव्यू कर सकते हैं।
  6. वहीं, एक बार आगे बढ़ जाने के बाद, आप दोबारा पिछले सेक्शन में जाकर सवालों को न तो रिव्यू कर पाएंगे, न ही उसके उत्तर बदल पाएंगे।
  7. जैसे ही 42 मिनट पूरे होंगे, भले ही आपने सभी एक सेक्शन में सभी सवालों के जवाब न दिए हों, टाइमर आपको अगले सेक्शन में ले जाएगा।

ध्यान रखें- अलग-अलग परीक्षाओं में हर सेक्शन के लिए समय की सीमा उसमें पूछे जाने वाले प्रश्नों की संख्या पर निर्भर करेगी। जरूरी नहीं कि जीपैट में भी हर सेक्शन में 42 मिनट का समय हो। इसकी डिटेल संबंधित परीक्षा के साथ जारी की जाएगी।

डॉक्टर एसोसिएशन खिलाफ क्यों
फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) डॉक्टर एसोसिएशन ने NBE को पैटर्न चेंज के खिलाफ लेटर लिखा है। इसमें कहा है कि ‘हम परीक्षा की सुरक्षा और निष्पक्षता बनाए रखने का महत्व समझते हैं और आपके उठाए कदम की सराहना करते हैं। लेकिन नीट पीजी एग्जाम का पैटर्न आखिरी वक्त में बदलना एक गंभीर मसला है। इससे उम्मीदवारों पर मानसिक दबाव बढ़ेगा और उनकी परफॉर्मेंस पर बुरा असर पड़ेगा।’एसोसिएशन की मांग है कि ऐसे बदलाव समय रहते किए जाने चाहिए। ताकि एस्पिरेंट्स को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...