13.8 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराष्ट्रीयपीएफआई मामला : एनआईए ने 4 को हिरासत में लिया, आपत्तिजनक दस्तावेज...

पीएफआई मामला : एनआईए ने 4 को हिरासत में लिया, आपत्तिजनक दस्तावेज और कैश बरामद

Published on

नई दिल्ली

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने रविवार को तेलंगाना पुलिस की तरफ से निजामाबाद में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज एक मामले में तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में कई स्थानों पर तलाशी लेने के बाद चार लोगों को हिरासत में लिया।

सूत्र ने कहा कि हिरासत में लिए गए चार लोगों के नाम अभी तक बताए नहीं गए हैं, क्योंकि जांच जारी है। अधिकारी ने कहा, ‘आज, हमने तेलंगाना में 38 स्थानों (निजामाबाद में 23, हैदराबाद में चार, जगत्याल में सात, निर्मल में दो, आदिलाबाद और करीमनगर जिलों में एक-एक, आंध्र प्रदेश में दो स्थानों और कुरनूल व नेल्लोर में एक-एक स्थान) पर तलाशी ली।

उन्होंने कहा कि आरोपी आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने और धर्म के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षण देने के लिए शिविर आयोजित कर रहे थे।अधिकारी ने कहा, ‘आज की गई तलाशी के दौरान डिजिटल उपकरण, दस्तावेज, दो खंजर, 8,31,500 रुपये नकद सहित आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई है।’ मामले में आगे की जांच जारी है।

मामला शुरू में 4 जुलाई को तेलंगाना के निजामाबाद पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था। राज्य पुलिस की तरफ से जांच के दौरान, चार आरोपियों अब्दुल कादर, शेख सहदुल्ला, मोहम्मद इमरान और मोहम्मद अब्दुल मोबिन को तेलंगाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बाद में एनआईए ने 26 अगस्त को फिर से मामला दर्ज किया।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...