9.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयपूर्व-मुस्लिमों को शरिया कानून से छूट मिलेगी या नहीं? सुप्रीम कोर्ट करेगा...

पूर्व-मुस्लिमों को शरिया कानून से छूट मिलेगी या नहीं? सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला

Published on

नई दिल्ली:

पूर्व मुस्लिमों पर शरिया कानून लागू होगा या नहीं… इस मामले पर अब सुप्रीम कोर्ट में फैसला लेगा। दरअसल सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस DY चंद्रचूड़ के नेतृत्व वाले 3 सदस्यीय पीठ ने एक महिला द्वारा डाली गई रिट याचिका पर सुनवाई की। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने इसे एक अहम मुद्दा बताया है। इसके साथ ही अटॉर्नी जनरल को कहा कि वो एक कानूनी अधिकारी को नियुक्त करे जो कोर्ट की इस मामले में मदद कर सके। बता दें कि अब इस मामले में जुलाई के दूसरे सप्ताह में सुनवाई होगी।

याचिका में क्या की गई मांग
याचिका को साफिया नाम की महिला ने दायर किया था। इस याचिका में साफिया ने सुप्रीम कोर्ट से निवेदन किया है कि वो एक आदेश पारित करे कि जो इस्लाम मजहब छोड़ चुके हैं वो लोग शरीयत की जगह भारत के सेक्युलर कानून के अंतर्गत आना चाहें तो उन लोगों को इसकी अनुमति दी जाए।दरअसल याचिकाकर्ता के पिता ने आधिकारिक तौर पर मजहब नहीं छोड़ा है। जिसकी वजह से वो अपनी बेटी के अधिकारों को सुरक्षित नहीं रख पा रहे हैं। इसलिए वो चाहती है कि उस पर शरिया कानून लागू न किया जाए लेकिन अभी तक भारतीय कानून में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। पहले सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर सुनवाई करने को राजी नहीं था लेकिन बाद में कोर्ट ने इस मामले में नोटिस जारी कर दिया है। बता दें कि याचिकाकर्ता साफिया एक्स मुस्लिम्स ऑफ केरल संगठन की जनरल सेक्रेटरी है।

वकील ने कोर्ट में रखा साफिया का पक्ष
वकील ने याचिकाकर्ता का पक्ष अदालत में रखते हुए कहा कि उसके पिता चाहकर भी साफिया को एक तिहाई से अधिक संपत्ति नहीं दे सकते हैं। बता दें कि याचिकाकर्ता की एक बेटी भी है। वकील ने आगे कहा कि संपत्ति का दो तिहाई उसके भाई को मिलेगा। बता दें कि याचिकाकर्ता का भाई डाउन सिंड्रोम से पीड़ित है। याचिकाकर्ता अपने भाई की देखभाल कर रही है और ताउम्र करती रहेगी लेकिन अगर उसके भाई की मृत्यु हो जाए तो उसके हिस्से पर अन्य रिश्तेदार दावा कर सकते हैं।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...